भूखी मर जाउंगी पर बीफ नहीं खाउंगी…विपुल अमृतलाल शाह की ये कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े

The Kerala Story 2 trailer: विपुल अमृतलाल शाह की कहानी एक गहरी सामाजिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं से भरपूर 'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' , जो भारतीय सामाजिक बहस छेड़ने और आम जनता के दिल को छूने को तैयार है।

भूखी मर जाउंगी पर बीफ नहीं खाउंगी…विपुल अमृतलाल शाह की ये कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े

The Kerala Story 2 trailer: बॉलीवुड के फेमस निर्माता और फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह फिर से एक खास फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएगी। उनकी कंपनी ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने हाल ही में एलान किया है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड‘ हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर तीनों भाषाओं में रिलीज किए जा चुके हैं और दर्शकों से इसे काफी पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिली है।

बॉलीवुड में गहरी कहानियां

ये फिल्म निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी है, जिन्होंने अपने टेलीविजन और डॉक्यूमेंट्री कार्य के द्वारा बॉलीवुड में गहरी कहानियां बताने का नाम कमाया है। उनकी पिछली फिल्म ‘भोर’ को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर 28 ग्लोबल फेस्टिवल्स में दिखाया गया था। उनके डायरेक्शन में बनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड’ ने सोशल इश्यू पर अपनी खास पहचान बनाई थी।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की कहानी न केवल भावनात्मक और सामाजिक मुद्दों को सामने लाती है, बल्कि ये फिल्म सीमाओं और प्रांतों की भी परवाह नहीं करती। पहली फिल्म की सक्सेस के बाद मेकर्स ने ये फैसला लिया है ताकि ये कहानी देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच सके और एक व्यापक दर्शक वर्ग को छू सके। खास बात ये है कि फिल्म के हिंदी ट्रेलर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने इसकी मांग को और बढ़ावा दिया है।

फिल्म की कहानी है मजेदार

इस फिल्म की तीन लीड स्टार्स है, उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा और अब इनके कैरेक्टर पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं, जो उनके किरदारों की आंतरिक ताकत और संघर्ष को दिखाते हैं। बता दें, ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स का उद्देश्य है कि ये फिल्म हिंदी भाषा के अलावा साउथ भारतीय भाषाओं में भी दर्शकों तक पहुंचे, जिससे इसे नेशनल लेवल पर सराहा जा सके और ये एक बड़ा सामाजिक संवाद बन सके।

फिल्म की कहानी राजस्थान की तरफ मुड़ती है, जहां एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पोक्सो (POCSO) शिकायत कराने जाता है और उनका आरोप होता है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया है। इसके बाद माता-पिता का दर्द और बेबसी आगे आने वाली कहानी का माहौल सेट कर देती है। तो वहीं दूसरी ओर, कहानी मध्य प्रदेश पहुंचती है, जहां एक हिंदू लड़की को धोखे से शादी के जाल में फंसाया जाता है और फिर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर और मारा-पीटा जाता है। इनकी खामोशी तकलीफ और अकेलापन, धोखे और टूटे हुए भरोसे की एक डरावनी तस्वीर पेश करती हैं।

धर्म कभी नहीं बदलेगी

इसके बाद, कहानी का तीसरा हिस्सा हमें वापस केरल की ओर ले जाता है। जहां एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने को बोलता है और जब लड़की साफ मना कर देती है कि वो अपना धर्म कभी नहीं बदलेगी, फिर हालात बिगड़ने लगते हैं। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग और कुछ सीन ऐसे हैं, जो वाकई में झकझोर देने वाले हैं, जिसके एक सीन में हिंदू लड़की को जबरन बीफ खिलाते हुए दिखाया गया है, जिसमें उसे मारा जाता है और जबरन उसे बीफ खाने को कहते है।

इस पर उसका जवाब होता है “भूखी मर जाउंगी पर बीफ नहीं खाऊंगी।” जो रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है। बता दें, ये फिल्म निश्चित ही सामाजिक बहस छेड़ने और आम जनता के दिल को छूने वाली कहानियों में अपनी अलग जगह बनाएगी, जैसा कि विपुल शाह की पिछली फिल्में ने किया।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow