हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आए सुनील ग्रोवर, स्टारडम छोड़ ये क्या वीडियो वायरल
Sunil Grover Roadside Video: हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला है।
Sunil Grover Roadside Video: कॉमेडी के माहिर और लाखों दिलों पर राज करने वाले स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियो में हैं। उन्होंने हाल में एक ऐसा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। बता दें, इस वीडियो में सुनील सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर बाल्टी में कपड़े धोते हुए नजर आ रहे हैं।
हैंडपंप चलाकर अपने हाथ और चेहरे को धोते
वीडियो में आप साफ देख सकते है कि सुनील बड़े आराम से हाथों से कपड़े धो रहे हैं और उन्हें अच्छी तरह साफ कर रहे हैं। इसके बाद वे हैंडपंप चलाकर अपने हाथ और चेहरे को धोते हैं, जिसमें एक अजनबी व्यक्ति उनकी मदद भी करता है। इस वीडियो में उनकी सादगी और सरलता हर किसी का दिल जीत रही है।
इतना ही नहीं, लोग उनके इस रूप को देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट्स कर कहा कि “इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी सुनील जी की जमीन से जुड़ी हुई सादगी देखनी चाहिए।”, “आपकी यही सादगी आपको बाकी कॉमेडियनों से अलग बनाती है”, और “आप बेस्ट कॉमेडियन हैं, आपकी इस सरलता को सलाम” जैसे कमेंट्स के बाढ़ आने शुरू हो चुके हैं। बता दें, इस वीडियो के बैकग्राउंड में 1962 की फेमस फिल्म ‘बात एक रात की’ के हेमंत कुमार का गीत ‘ना तुम हमें जानो’ बज रहा है, जिसने इस वीडियो की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। इससे पहले भी सुनील ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे मिट्टी वाले चूल्हे पर बैठकर नए सिरे से रोटियां बनाते दिखे थे। उस वीडियो को उन्होंने अपनी मिट्टी से जुड़ी सादगी का प्रतीक बताया था।
हुनर और अपनी सरलता, नम्रता
सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी कॉमेडी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी उनका एक्टिंग पसंद किया जाता है। उन्हें मूल रूप से ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के गुत्थी रॉले से पहचान मिली थी।
इसके बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉ. गुलाटी, रिंकू देवी और पिडू जैसे किरदारों ने भी उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इस तरह के सादगी भरे वीडियो देखकर ये साफ होता है कि सुनील ग्रोवर न केवल अपने हुनर से बल्कि अपनी सरलता और नम्रता से भी हर किसी के दिल में बसे हुए हैं।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?