अब पैसों के कारण नहीं रुकेगी पढ़ाई, यूपी सरकार की इन योजनाओं से भविष्य को मिलेगी उड़ान, तुरंत देखें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना और फ्री टैबलेट योजना शामिल हैं।

अब पैसों के कारण नहीं रुकेगी पढ़ाई, यूपी सरकार की इन योजनाओं से भविष्य को मिलेगी उड़ान, तुरंत देखें पूरी जानकारी

UP Govermnet Policy For Students: उत्तर प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कई बड़ी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी मेधावी छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ दे। अब गरीब परिवार के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ले सकेंगे और अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। ये योजनाएं छात्रों को नई उड़ान भरने के लिए प्रोत्साहन और सहारा दे रही हैं।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

इस योजना के तहत गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को IAS, IPS, NEET, JEE, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाती है। साथ ही उन्हें टैबलेट भी प्रदान किए जाते हैं। इस योजना से लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं और बड़े सपने देख रहे हैं।

यूपी टैबलेट/स्मार्टफोन योजना

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 25 लाख युवाओं को सरकार फ्री टैबलेट या स्मार्टफोन दे रही है। इससे छात्र ऑनलाइन पढ़ाई, नोट्स, वीडियो लेक्चर और डिजिटल शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अब गांव-कस्बे के छात्र भी आधुनिक तकनीक का लाभ ले पाएंगे।

यूपी छात्रवृत्ति योजना

कक्षा 9 से लेकर उच्च शिक्षा तक के ओबीसी, SC और ST वर्ग के छात्रों को इस योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों श्रेणियों में आर्थिक सहायता मिलती है। इससे छात्रों को किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य खर्चों के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रहती।

कन्या सुमंगला योजना

बेटियों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार यह योजना चला रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक ₹25,000 तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। इससे परिवार बेटियों को बिना किसी आर्थिक बोझ के स्कूल और कॉलेज भेज सकेंगे।

RTE एक्ट और संत रविदास शिक्षा सहायता योजना

RTE के तहत निजी स्कूलों में 1 से 8वीं कक्षा तक गरीब बच्चों को 25% सीटों पर मुफ्त शिक्षा मिलती है। वहीं संत रविदास शिक्षा सहायता योजना मजदूर वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है।

आवेदन कैसे करें?

इन सभी योजनाओं के लिए आवेदन यूपी युवा स्थल (UP Yuvasthali) पोर्टल या संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इन योजनाओं से न सिर्फ छात्रों का भविष्य संवर रहा है, बल्कि पूरे प्रदेश का विकास भी तेज हो रहा है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow