योगी की मां पर मौलवी की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, यूपी के मंत्री दानिश अंसारी ने की कार्रवाई की मांग
पटना में रमजान के दौरान एक धार्मिक सभा में मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी कर दी।
Maulana Abdullah Salim controversial statement on Yogi Mother : बिहार के पटना में एक धार्मिक सभा में मशहूर मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की। यह घटना रमजान के दौरान हुई, जहां मौलाना उत्तर प्रदेश में गौहत्या के खिलाफ बने सख्त कानूनों की आलोचना कर रहे थे। उन्होंने गाय को ‘मां’ मानने की हिंदू परंपरा का मजाक उड़ाया और योगी की मां का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक बात कही। इस बयान ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई और समाज में तनाव बढ़ा दिया। मौलाना ने यह भी कहा कि यूपी में अगर किसी के पास गाय का मांस मिल जाए, तो पुलिस पैर में गोली मार देती है। उनका यह भाषण भड़काऊ था और हिंदू आस्थाओं का अपमान करने वाला।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में मौलाना को सख्त कानूनों की आलोचना करते और योगी जी की मां पर विवादित टिप्पणी करते देखा जा सकता है। वीडियो बिहार के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया था। जैसे ही यह वीडियो फैला, लोगों में गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया और मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई यूजर्स ने लिखा कि यह सिर्फ राजनीतिक आलोचना नहीं, बल्कि एक मां का अपमान है, जो अस्वीकार्य है।
लोगों की गुस्साई प्रतिक्रिया
बयान के बाद उत्तर प्रदेश में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी बोले कि यह बयान राष्ट्रीय एकता के खिलाफ है और समाज में नफरत फैला रहा है। बिहार में भी कुछ लोगों ने इसकी निंदा की। सोशल मीडिया पर #ArrestMaulanaAbdullahSalim जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। लोग मांग कर रहे हैं कि मौलाना को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ केस दर्ज हो।
यूपी के मंत्री की बिहार सरकार से मांग
इस बयान से राजनीतिक हलचल मच गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि एक धर्मगुरु का ऐसा बयान समाज में तनाव पैदा करता है और कहीं से जायज नहीं है। मंत्री ने बिहार सरकार से अपील की कि ऐसे बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और मौलाना को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने भी दिल्ली से निंदा की और कहा कि मां का दर्जा बहुत ऊंचा है, ऐसे बयान अस्वीकार्य हैं। यूपी पुलिस से भी अनुरोध किया गया कि मामले की जांच हो।
यूपी से बिहार तक मचा बावल
अभी तक मौलाना की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है , लेकिन कानूनी कार्रवाई की उम्मीद है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?