Nautapa 2025: सावधान! आसमान से बरस रही आग: लखनऊ में भीषण गर्मी ने मचाई तबाही

Nautapa Scorching Heat: लखनऊ भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है, जबकि रातें भी 26 डिग्री से ऊपर तप रही हैं। लोग लू और सनबर्न से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और विकराल हो सकती है।

Nautapa 2025: सावधान! आसमान से बरस रही आग: लखनऊ में भीषण गर्मी ने मचाई तबाही

Nautapa Lucknow Weather: लखनऊ समेत समूचे उत्तर भारत में इस समय सूरज अपनी पूरी ताकत के साथ आग बरसा रहा है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, और नौतपा की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया है। यह गर्मी न सिर्फ दिन में लोगों का जीना मुहाल कर रही है, बल्कि रातें भी अब चैन नहीं लेने दे रही हैं। रात का तापमान लगातार बढ़ते हुए 26 डिग्री के पार पहुंच गया है, और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

तपिश ऐसी कि रात में भी नहीं सूख रहा पसीना

गर्मी का कहर इस कदर बढ़ गया है कि अब सिर्फ दोपहर ही नहीं, बल्कि रातें भी बेचैन कर रही हैं। लखनऊ में बीते कुछ दिनों से रात का न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में न सिर्फ पंखे और कूलर बेअसर हो रहे हैं, बल्कि लोगों की नींद भी उचट रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 48 घंटे और भी ज्यादा गर्म साबित हो सकते हैं। इस दौरान लू के थपेड़े दिन में बेहाल करेंगे और रात का पारा 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Lucknow Weather Scorching Heat

नौतपा की एंट्री के साथ ही आग उगलने लगा सूरज

भारतीय पंचांग के अनुसार नौतपा का आरंभ होते ही गर्मी सबसे भीषण हो जाती है। यह वही समय होता है जब सूर्य अधिकतम ऊर्जा देता है और धरती पर उसका असर सर्वाधिक होता है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान 42.4 था, लेकिन उमस और तपिश ने लोगों को 46 डिग्री का अनुभव कराया। लखनऊ की सड़कों पर दोपहर 1 बजे के बाद जैसे ही सूर्य अपने प्रचंड रूप में आया, लोगों ने खुद को घरों और ऑफिसों में समेट लिया। छांव ढूंढ़ना और शरीर को ढक कर निकलना आम बात हो गई है।

Lucknow Weather Scorching Heat

अस्पतालों में बढ़ रहे हैं सनबर्न और स्किन एलर्जी के मरीज

गर्मी का एक और गंभीर असर देखा जा रहा है त्वचा रोगियों की संख्या में भारी इज़ाफा। राजधानी के बलरामपुर, सिविल और अन्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की ओपीडी में बड़ी संख्या में सनबर्न, रैशेज़, एलर्जी और फंगल इन्फेक्शन के मरीज आ रहे हैं।

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. एम.एच. उस्मानी के अनुसार: “लोगों को शरीर ढककर बाहर निकलना चाहिए और धूप में काम से बचना चाहिए। अत्यधिक पसीने और गीले कपड़ों से स्किन इन्फेक्शन बढ़ता है।”सनस्क्रीन का गलत इस्तेमाल भी कई बार समस्या बढ़ा देता है। इसे सही तरीके और सही SPF के साथ उपयोग करना जरूरी है।”

Lucknow Weather Scorching Heat

इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल

गर्मी का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। सड़कों और बाग-बगीचों में पक्षियों को पानी की तलाश करते हुए देखा जा सकता है। जानवर भी छांव की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। नगर निगम ने इस संबंध में पानी की टंकियां और पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की सलाह दी है।

हीटवेव में क्या सावधानियां जरूरी है

विशेषज्ञों और मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी के इस दौर में निम्नलिखित एहतियात ज़रूरी हैं:

बचाव के उपाय

  • शरीर को पूरी तरह ढक कर घर से निकलें।
  • सफ़ेद या हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
  • दिन में 11 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
  • गर्म और तैलीय भोजन से बचें, ठंडी चीज़ें जैसे नींबू पानी, छाछ, जलजीरा लें।
  • साफ़ और ठंडा पानी बार-बार पिएं, डिहाइड्रेशन से बचें।
  • सनस्क्रीन का उपयोग करें, लेकिन त्वचा विशेषज्ञ की सलाह से।
Lucknow Weather Scorching Heat

गर्मी से हो सकती हैं ये बीमारियां

  • भीषण गर्मी सिर्फ असुविधा ही नहीं, कई बार जानलेवा भी बन सकती है:
  • हीट स्ट्रोक – शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाना
  • सनबर्न – त्वचा जलना
  • हीट क्रैम्प्स – मांसपेशियों में ऐंठन
  • डिहाइड्रेशन – शरीर में पानी की कमी
  • एलर्जी और फंगल इन्फेक्शन – खासकर पसीने वाले अंगों में

स्कूल-कॉलेज और वर्कप्लेस को भी करना होगा एडजस्ट

Lucknow Weather Scorching Heat
  • गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कई संस्थानों ने: समय घटाया है या शुरुआत सुबह जल्दी कर दी है।
  • स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत जल्दी कर दी गई है।
  • कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम या लचीले समय का विकल्प दिया जा रहा है।
  • गर्मी में कैसे बनाए रखें शरीर का संतुलन
  • तनाव न लें: गर्मी में चिड़चिड़ापन बढ़ता है, संयम रखें।
  • योग और प्राणायाम: शरीर को ठंडा रखने वाले आसनों का अभ्यास करें।
  • जल आधारित फल जैसे – तरबूज, खीरा, ककड़ी, नारियल पानी आदि का सेवन करें।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow