IND vs SA: तीसरे वनडे में केएल राहुल ने आजमाया ये टोटका, 750 दिन बाद भारत ने जीता टॉस

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

IND vs SA: तीसरे वनडे में केएल राहुल ने आजमाया ये टोटका, 750 दिन बाद भारत ने जीता टॉस

IND vs SA 3rd ODI Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल ने टॉस हारने के सिलसिले को तोड़ दिया। टीम इंडिया ने 751 दिनों के बाद वनडे में टॉस जीता है। इससे पहले वह लगातार 20 मुकाबलों में टॉस हार रही थी। हालांकि भारतीय टीम ने बिना टॉस जीते चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। राहुल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस टॉस को जीतने के लिए उन्होंने एक नया टोटका आजमाया।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

रायन रिकल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow