आयुष्मान की फिल्म के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, लगाया धोखाधड़ी को बढ़ावा देने का आरोप
Pati Patni Aur Woh Do trailer: हाल ही में आयुष्मान खुराना की नई फिल्म के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ये फिल्म धोखाधड़ी और गलत व्यवहार को बढ़ावा देती है।
Pati Patni Aur Woh Do trailer: आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। उनकी नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का हाल ही में ट्रेलर जारी हुआ है, जो इस साल 15 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। बता दें, इस फिल्म में आयुष्मान के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में दिखेंगी। साथ ही, फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जिन्होंने साल 2019 में इसका पहला पार्ट भी बनाया था।
इसे शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देने वाला
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो‘ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें आयुष्मान खुराना एक वन विभाग के इंस्पेक्टर प्रजापति पांडे की किरदार में हैं, जिनकी जिंदगी में तीन महिलाएं हैं। वो अपनी पत्नी के साथ-साथ दो अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध बनाए हुए हैं। ट्रेलर में कई ट्विस्ट और ड्रामाई पल दिखाए गए हैं, जो फिल्म को और रोमांचक बनाते हैं। हालांकि, रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी सामने आए।
इतना ही नहीं, जब फिल्म का पहला टीजर सामने आया था, तो कुछ लोग इसे शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देने वाला बता रहे थे और उन्हें चिंता थी कि इस तरह की कहानी समाज में गलत संदेश दे सकती है, लेकिन इस बात से आयुष्मान और रकुल ने मना किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि ये फिल्म किसी भी तरह की गलत सोच के पक्ष में नहीं है।
पारिवारिक मुद्दों को भी सरल और रोचक तरीके से पेश करेगी
बता दें, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने कहा, “ये फिल्म चार मुख्य किरदारों के बीच के रिश्तों पर बेस्ड है। मेरा रोल प्रजापति पांडे एक ‘ग्रीन फ्लैग’ है, जिसका नैतिक मूल्य सही है। हम किसी भी तरह की धोखाधड़ी को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। ये एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी ऑफ एरर्स का तड़का है। इसलिए इसे सभी उम्र के दर्शक पसंद करेंगे।”
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी इस फिल्म को एक हल्की-फुल्की कॉमेडी बताया और कहा कि “ऐसी परिस्थितियां कई लोगों की जिंदगी में एक बार तो होती ही हैं, इसलिए दर्शक इसे आसानी से समझ और जुड़ाव महसूस कर पाएंगे।” साथ ही, फिल्म में आयुष्मान, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी के अलावा विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे दिग्गज स्टार भी हैं, जो फिल्म की कहानी को और मजबूत बनाते हैं। निर्माता और निर्देशक ने इस बार भी दर्शकों को मनोरंजक और मजेदार फिल्म देने का वादा किया है।
बता दें, इस तरह ‘पति पत्नी और वो दो’ साल की पहली मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में से एक बनने जा रही है, जो न केवल हंसाएगी बल्कि पारिवारिक मुद्दों को भी सरल और रोचक तरीके से पेश करेगी। फिल्म का इंतजार अब खत्म होने को है, क्योंकि 15 मई से ये बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने होगी।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?