दिल्ली के जनकपुरी में जिम ट्रेनर था ‘धुरंधर 2’ का ये एक्टर, कनॉट प्लेस में भी किया काम
Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2 इस समय थिएटर में आंधी कलेक्शन कर रही है। फिल्म के सभी किरदार लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। ऐसे में एक किरदार है जो इस समय ट्रेंड कर रहे हैं। वह किरदार असल में दिल्ली के जनकपुरी में जिम ट्रेनर रह चुका है।
Dhurandhar 2 Actor: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है। फिल्म ने महज 4 दिनों में ही 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह का जलवा तो शानदार है ही, लेकिन एक और चेहरा है जिसने अपनी सधी हुई एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। वह मुस्लिम एक्टर दिल्ली के जनकपुरी में जिम ट्रेनर रह चुका है। वह महीने के 10 हजार रुपये कमाकर अपना गुजारा करता था, लेकिन फिर एक दिन ऐसा हुआ कि उसकी जिंदगी एक दम बदल गई। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह हैं ‘रिजवान शाह’ का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद। पर्दे पर एक जांबाज खुफिया एजेंट के रूप में दिखने वाले मुस्तफा की असल जिंदगी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की पटकथा से कम नहीं है।
धुरंधर 2 का एक्टर था दिल्ली में जिम ट्रेलर (Dhurandhar 2 Actor Mustafa Ahmed gym trainer in delhi janakpuri)
आज मुस्तफा अहमद फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में शुमार हैं, लेकिन एक वक्त था जब वह दिल्ली के जनकपुरी इलाके के एक छोटे से जिम में मामूली ट्रेनर की नौकरी करते थे। वहां उन्हें महीने के सिर्फ 10,000 रुपये मिलते थे और उनका काम सुबह 4 बजे उठकर जिम का शटर खोलना होता था।

मुस्तफा को थी बचपन से ये बीमारी (Mustafa Ahmed suffered from dyslexia)
मुस्तफा ने हाल ही में जग ऑफ ऑल ट्रेड्स पॉडकास्ट में अपनी जर्नी शेयर की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह बचपन में पढ़ाई में ज्यादा अच्छे नहीं थे और ‘डिस्लेक्सिया’ नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। अफगानी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले मुस्तफा का मन किताबों से ज्यादा खेलों और फिजिकल एक्टिविटी में लगता था।
जिंदगी ने करवट तब ली जब 21 साल की उम्र में मुस्तफा एक कॉल सेंटर में टीम लीडर थे और अच्छी खासी सैलरी पा रहे थे। एक दिन जिम में उन्हें एक महिला मिली, जिसे वहां के ट्रेनर नजरअंदाज कर रहे थे। मुस्तफा ने उनकी मदद की, तो उस महिला ने उन्हें अपने दिल की सुनने और फिटनेस को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। मुस्तफा ने रिस्क लिया और कॉल सेंटर की पक्की नौकरी छोड़कर 10 हजार की जिम वाली नौकरी पकड़ ली।

कनॉट प्लेस के जिम में सेशन लेते थे मुस्तफा (Mustafa Ahmed Gym Trailer In Delhi)
इसके बाद कनॉट प्लेस के एक बड़े जिम ‘फिटनेस फर्स्ट’ में उनकी एंट्री हुई। हालांकि उनके पास कोई बड़ी डिग्री नहीं थी, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई। मुस्तफा कहते हैं, “जब मुझे हर सेशन के 600 रुपये मिलने शुरू हुए, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि कोई एक घंटे के लिए इतने पैसे दे सकता है। वहीं से मुझे लगा कि अब मेरी उड़ान की कोई सीमा नहीं है।”

15 साल बाद ऋतिक रोशन के बने पर्सनल ट्रेनर (Mustafa Ahmed Personal Gym Trainer)
15 साल के लंबे संघर्ष के बाद मुस्तफा को बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन का पर्सनल ट्रेनर बनने का सुनहरा मौका मिला। ऋतिक की बॉडी को ट्रांसफॉर्म करने के बाद मुस्तफा फिटनेस की दुनिया के बेताज बादशाह बन गए। लेकिन एक्टर बनने का सपना आदित्य धर ने पूरा किया। मुस्तफा अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय आदित्य धर को देते हैं, जिन्होंने उन्हें ‘धुरंधर 2’ जैसा बड़ा मंच दिया।
एक मुलाकात जिसने बदल दी जिंदगी
ऋतिक रोशन के बने ‘बॉडीगार्ड’ और आदित्य धर का सहारा
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?