गोविंदा के भांजे ने किया कॉमेडी छोड़ने का एलान, कृष्णा बोले- अरिजीत के बाद मैं भी रिटायर…, कहानी में है ट्विस्ट
Abhishek Krushna Comedy Retirement Statement: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक हमेशा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपने बयान से सनसनी मचा दी है।
Abhishek Krushna Comedy Retirement Statement: टीवी और मनोरंजन की दुनिया में कृष्णा अभिषेक हमेशा अपने मजेदार अंदाज और दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसने उनके फैंस को थोड़ी देर के लिए चौंका दिया। उन्होंने घोषणा की कि अरिजीत सिंह के बाद अब वो खुद भी कॉमेडी से संन्यास ले रहे हैं। अब इसक पीछे क्या है कृष्णा का मतलब, चलिए जानते हैं।
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में की मस्ती (Abhishek Krushna Comedy Retirement Statement)
टेलीविजन का लोकप्रिय शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ का ताजा एपिसोड जल्द ही ऑन-एयर होने वाला है और इसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो में कृष्णा अभिषेक अपने ट्रेडमार्क कॉमिक अंदाज में नजर आते हैं। प्रोमो में वो कहते हैं कि ‘अरिजीत के बाद मैं भी कॉमेडी से संन्यास ले रहा हूं’। हालांकि वो असल में अपने काम से दूरी नहीं बना रहे हैं बल्कि मजाक के तौर पर इस बात को कहते हुए नजर आते हैं। इस लाइन को एक मसखरा अंदाज में पेश किया गया है ताकि दर्शकों को हंसी आए।
पहली बार आएंगे संजीव कपूर?
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ कृष्णा अभिषेक फिर से अपने धमाकेदार अंदाज में दिखेंगे। प्रोमो में हरपाल पाजी की जगह संजीव कपूर की भी पहली बार शो में एंट्री की एक झलक मिल रही है।
सीजन 3 में और क्या खास है?
‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 में कृष्णा के अलावा भारती सिंह, अली गोनी, विवियन डिसेना, कश्मीरा शाह, ईशा सिंह, तेजस्वी प्रकाश और जन्नत जुबैर जैसे कई टीवी सितारे देखने को मिले। हालांकि अब शो में ओजी यानी अंकिता लोखंडे, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की एंट्री हो गई है।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?