करिश्मा कपूर के तलाक और बच्चों को लेकर संजय कपूर की बहन ने दिया बयान, प्रिया सचदेव पर भी फूटा गुस्सा

Karisma Kapoor Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे पिता संजय कपूर की मौत के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। अब संजय कपूर की संपत्ति विवाद पर उनकी बहन मंधीरा ने बयान दिया है। उन्होंने प्रिया सचदेव को लेकर भी अपना गुस्सा निकाला है।

करिश्मा कपूर के तलाक और बच्चों को लेकर संजय कपूर की बहन ने दिया बयान, प्रिया सचदेव पर भी फूटा गुस्सा

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Divorce: दिवंगत बिजनेसमैन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। मामला कोर्ट में है और हर सुनवाई पर नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच, संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिया ने करिश्मा और संजय के तलाक की डिटेल पब्लिक कीं हैं जो बेहद गलत है। साथ ही उन्होंने उनकी बेटी को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया है।

संजय कपूर की बहन मंधीरा ने लगाए प्रिया सचदेव पर आरोप (Karisma Kapoor Sunjay Kapur Divorce)

मंधीरा कपूर ने ‘इनकंट्रोवर्शियल’ पॉडकास्ट में दावा किया है कि प्रिया सचदेव कपूर उनकी ब्लडलाइन को मिटाने की कोशिश कर रही हैं। मंधीरा ने आरोप लगाया कि प्रिया सचदेव वसीयत में सफीरा का नाम शामिल करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने उसकी वैधता पर सवाल उठाया क्योंकि सफीरा के सगे पिता अभी इस दुनिया में हैं। मंधीरा ने कहा, “सफीरा को संजय की बेटी कहा गया है। बल्कि भाई की बेटी समायरा है, सफीरा नहीं। सफीरा सौतेली बेटी है। उसके बायोलॉजिकल पिता अभी जिंदा हैं।” मंधीरा ने कहा कि भाई को खोने के बाद जिस दर्द से वह और परिवार गुजर रहा है, वो उनके बच्चों समायरा और कियान के दर्द के आगे कुछ भी नहीं है।

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Divorce

मधीरा ने करिश्मा के बच्चों पर कही इमोशनल बात (Sunjay Kapur sister Mandhira React On Karisma Kapoor kids)

मंधीरा ने कहा कि हर किसी को संजय कपूर के जाने का दुख है, लेकिन उनके बच्चे- कियान और समायरा सबसे ज्यादा दुखी हैं। वह बोलीं, ‘जब मैं भारत में थी, तो मैं उनके जाने से पहले उन दोनों से मिली थी। मेरी मां और मेरी बहन अक्सर उनसे मिलती रहती हैं। आपका दिल उनके लिए दुखी होता है। आप उन्हें देखते हैं और आपको एहसास होता है कि उनका दर्द मेरे भाई को खोने के दर्द से कहीं ज्यादा गहरा है। सच कहूं, तो यह मेरी मां के दर्द से भी ज्यादा गहरा है। यह एक भयानक दर्द है।”

मंधीरा ने प्रिया सचदेव पर सवाल उठाते हुए कहा, “आप उस परिवार के साथ ऐसा कैसे कर रहे हैं? कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर रहा है कि मेरे भाई ने सफीरा का ख़्याल रखा। लेकिन जब समायरा है तो उसके हक पर कब्जा मत करो। सफीरा को संजय की ‘बेटी’ मत कहो। वह सौतेली बेटी है। उन्हें वंश लिखना बंद करो।”

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Divorce

संजय कपूर की मौत के बाद प्रापर्टी पर चल रहा विवाद

यह पूरा विवाद तब और बढ़ा जब करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान का केस लड़ रहे सीनियर काउंसिल महेश जेठमलानी ने प्रिया द्वारा दी गई वसीयत पर सवाल उठाए थे। उस वसीयत में प्रिया, उनकी बेटी अजारियत (संजय से) और सफीरा का नाम दिया गया था, जबकि करिश्मा कपूर के बच्चों का नाम हटा दिया गया था।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow