‘आधी कमाई दे दे, तो ये सड़क बने’, ‘धुरंधर 2’ की छप्पर फाड़ कमाई के बीच ल्यारी वाले मांग रहे हैं 500 करोड़ रुपये
Lyari Dhurandhar 2: 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और वर्ल्डवाइड बम्पर कमाई कर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता पर अब पाकिस्तान के लयारी से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पड़ोसी देश के लोग फिल्म के निर्माताओं से पैसे मांग रहे हैं।
Lyari Dhurandhar 2: 19 मार्च को रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारत में सिर्फ 10 दिनों में 715 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,128.99 करोड़ रुपये है। रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ प्रेंचाइज पाकिस्तान में आतंक का गढ़ कहे जाने वाले ल्यारी इलाके की कहानी पर आधारित है। फिल्म की स्क्रिप्ट वास्तविक घटनाओं, आतंकी हमलों और असल लोगों की जिंदगी से प्रेरित है। वहीं, फिल्म की सफलता की कहानी के बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ल्यारी के लोग ‘धुरंधर 2‘ के निर्माताओं से पैसे की मांग करते नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान के लोग ‘धुरंधर’ के निर्माता से मांग रहे पैसे (Lyari Dhurandhar 2)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्रकार से बात करते हुए एक व्यक्ति कहता है, “अगर 1000 करोड़ मिल रहे हैं तो 500 ल्यारी वालों को दे दो और 500 करोड़ खुद रख लो। आधी कमाई दे दे तो ये सड़क बने।”
वहीं, एक और आदमी कहता है, “इंडिया वाले दे तो कुछ बने। हम लोग बहुत डिमांड कर रहे हैं मगर मिल रहा नहीं है कुछ। ल्यारी की आवाज को कुछ मिल जाए तो बहुत खुशी होगी।” इसके आगे वो निर्देशक आदित्य धर को मेसेज देते हुए कहते हैं, ‘दे दे भाईजान।’
बस फिर क्या था देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंटस करने शुरू कर दिए।
ल्यारी के वीडियो पर नेटिजन्स के रिएक्शंस (Netizen’s reactions on Lyari Video)
ल्यारी के लोगों के वीडियो पर नेटिजन्स ने मजेदार रिएक्शंस दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “ल्यारी के लोग आदित्य से विकास चाहते हैं। चलो एक समझौता करते हैं, ज्यादा कंटेंट लेते हैं, ‘धुरंधर 3’ बनाते हैं और ल्यारी पर कब्जा कर लेते हैं… ल्यारी के लोग भी इससे सहमत होंगे।”
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “ल्यारीवालों को कॉपीराइट स्ट्राइक भेजनी चाहिए।” एक और नेटिजन ने आदित्य धर फिल्म्स को टैग करते हुए ट्वीट किया, “@AdityaDharFilms उनकी बात सही है… कृपया उन्हें उनका हिस्सा भेजें, भले ही यह काल्पनिक कहानी हो, लेकिन यह उनकी कहानी है…”
‘धुरंधर 2’ की कास्ट (Dhurandhar 2 Starcast)
‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, सलीम सिद्दीकी, मानव गोहिल और अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) जैसे कई दिग्गज एक्टर्स दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आये हैं।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?
