UP: 6 से 10 जनवरी तक बढ़ी छुट्टियां! 5 जिलों में ठंड का कहर; 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

School Holiday: स्कूलों में अवकाश का समय बढ़ा दिया गया है। प्रचंड ठंड और कोहरे के कारण 1 से 8 तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का निर्णय प्रशासन ने लिया है।

UP: 6 से 10 जनवरी तक बढ़ी छुट्टियां! 5 जिलों में ठंड का कहर; 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

Schools Holiday Declared Due To Severe Cold: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। घने कोहरे और न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाने के कारण प्रदेश के कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

गाजीपुर में 6 से 10 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

गाजीपुर में शीतलहर और घने कोहरे के चलते 6 से 10 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 में अवकाश रहेगा। हालांकि विद्यालय प्रबंधक उक्त अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। साथ ही कक्षा 9 से 12 का संचालन प्रातः 10:00 से अपरान्ह 3:00 बजे तक किया जाएगा।

लखनऊ में 6 से 8 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

लखनऊ में जिलाधिकारी ने 6 से 8 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 में अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 का संचालन प्रातः 10:00 से अपरान्ह 3:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

रायबरेली 6 से 8 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

रायबरेली में भी कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में 8 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। हालांकि, 6 से 8 के छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन क्लास दी जा सकेगी। यह आदेश जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जारी किया है। आदेश के अनुसार, सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, CBSE, ICSE सहित) के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश बढ़ाया गया है।

कानपुर में 6 से 7 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

कानपुर के जिलाधिकारी ने भी अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के चलते कानपुर देहात के समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/CBSE/ICSE विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक में दिनांक 07 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।

आगरा में पहले ही जारी हो चुके आदेश

बता दें कि कड़ाके की ठंड और गलन के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ऐसे हालात को देखते हुए आगरा जिला प्रशासन ने स्कूल जाने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। UP बोर्ड, CBSE समेत सभी बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

आगरा में 6 से 8 जनवरी तक 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर का कहना है कि भीषण सर्दी को ध्यान में रखते हुए 6 से 8 जनवरी तक 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। यह आदेश सभी बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

50 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज

गौरतलब है कि इस बार ठंड का प्रकोप पूरे प्रदेश में फैला हुआ है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, अयोध्या, झांसी समेत करीब 50 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। घना कोहरा होने से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को ठंड से राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें रैन बसेरे, अलाव और गर्म कपड़ों का वितरण शामिल है। यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है, ताकि कड़ाके की ठंड में उन्हें अनावश्यक कष्ट न झेलना पड़े।

सीएम योगी ने 5 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी के दिए थे आदेश

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड की वजह से ICSE, CBSE, UP और दूसरे बोर्ड के 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया था।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow