Asha Bhosle: जिस जनाई भोसले को डेट करने की उड़ी अफवाहें, उसके दादी के अंतिम संस्कार में भावुक दिखे मोहम्मद सिराज

Asha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए कई हस्तियां पहुंची हैं। इन्हीं में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी शामिल रहे जिन्होंने अपने करीबी दोस्त को हिम्मत दी।

Asha Bhosle: जिस जनाई भोसले को डेट करने की उड़ी अफवाहें, उसके दादी के अंतिम संस्कार में भावुक दिखे मोहम्मद सिराज

Asha Bhosle Funeral: सुरों की मल्लिका कही जाने वालीं आशा भोसले हमें 12 अप्रैल रविवार को छोड़कर चली गईं। आशा ताई के निधन से उनके चाहने वालों और फैंस को गहरा झटका लगा है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड और खेल जगत से कई हस्तियां पहुंच चुकी हैं। इन्हीं में शामिल रहे क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी जिन्होंने अपनी खास दोस्त और बहन जनाई भोसले के इस भावुक पल में उनका साथ दिया। सिराज और जनाई का इस दौरान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जनाई भोसले को संभालते दिखे मोहम्मद सिराज (Asha Bhosle Funeral)

मोहम्मद सिराज ने इस दौरान रोती-बिलखती जनाई को गले लगाकर ना सिर्फ चुप कराया बल्कि उन्हें हौंसला भी दिया। जनाई की इस दुख की घड़ी में सिराज उनके साथ खड़े रहे। सिराज और जनाई के बीच का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मोहम्मद सिराज संग जुड़ा था जनाई का नाम

गौरतलब है पिछले साल जनाई और मोहम्मद सिराज का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा था। दरअसल जनाई के एक जन्मदिन की पार्टी में मोहम्मद सिराज की मौजूदगी और तस्वीरों में दोनों की नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उसी के साथ ही दोनों की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थीं। हालांकि बाद में सिराज ने एक पोस्ट डालते हुए खुद ही बता दिया था कि जनाई उनकी बहन जैसी है।

अंतिम यात्रा पर निकलीं आशा भोसले

बता दें आशा ताई का आज मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर रखा गया था, जहां कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने उन्हें आखिरी विदाई दी। आशा ताई पंचतत्व में विलीन होने से पहले अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुकी हैं। उन्हें आखिरी विदाई के लिए उनके हजारों फैंस सड़कों पर उतर आए हैं।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow