यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम’, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, जानें फिल्म पर क्या कहा

Yogi Adityanath Announces Krishnavataram Part 1 Tax Free In UP: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने फिल्म कृष्णावतारम को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। सीएम ने फिल्म देखने के बाद ये घोषणा की है।

यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम’, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, जानें फिल्म पर क्या कहा

Yogi Adityanath Declares Krishnavataram Part 1 Tax Free In UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 द हार्ट’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। ये घोषणा उस वक्त की गई जब मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोक भवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और कई मंत्री भी मौजूद रहे।

यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम’ (Yogi Adityanath Announces Krishnavataram Part 1 Tax Free In UP)

धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर सरकार का मानना है कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने में ऐसी फिल्मों की अहम भूमिका हो सकती है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने जिलों में भी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चे और युवा भगवान श्रीकृष्ण की कथा और भारतीय विरासत को करीब से समझ सकें।

फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, सांस्कृति. सुशमिता भट्ट और निवाशिनी कृष्ण मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है।

सीएम योगी ने की फिल्म की तारीफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को एक अलग दृष्टिकोण से दिखाया गया है। फिल्म केवल धार्मिक कथा तक सीमित नहीं है बल्कि द्वापर युग, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को भव्य स्तर पर प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा जैसे किरदारों को भी बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।

इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी फिल्म से जुड़ी टीम की सराहना की। खास बात यह रही कि उनकी पोती संस्कृती ने फिल्म में सत्यभामा का किरदार निभाया है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित और ज्यादा फिल्में बननी चाहिए ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे।

फिल्म के मेकर्स ने आभार व्यक्त किया

फिल्म के निर्माताओं ने मुख्यमंत्री के फैसले पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारतीय विरासत और भगवान श्रीकृष्ण की कथा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ तीन भागों में बनने वाली सीरीज की पहली फिल्म है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है। पहली फिल्म खास तौर पर उन संघर्षों और जिम्मेदारियों पर केंद्रित है जिनका सामना श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में किया। फिल्म को दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow