तापसी पन्नू ने साउथ सिनेमा की खोली पोल, बोलीं- अक्सर एक्ट्रेसेस के सामने रखी जाती है ब्रा को लेकर ऐसी शर्त

Taapsee Pannu on South Indian Cinema: तापसी पन्नू ने फिल्म सेट पर होने वाली असहजता, आइटम सॉन्ग कल्चर और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में फैले दोहरे मापदंडों के बारे में खुलकर बात की।

तापसी पन्नू ने साउथ सिनेमा की खोली पोल, बोलीं- अक्सर एक्ट्रेसेस के सामने रखी जाती है ब्रा को लेकर ऐसी शर्त

Taapsee Pannu on South Indian Cinema: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम सिनेमा में काम किया है। उन्होंने इन फिल्मों के सेट पर काम किया है, गाने गाए हैं और इन पर खुलकर बात भी की है। हाल ही में कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी‘ में नजर आईं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में सेट पर होने वाली असहजता, आइटम सॉन्ग कल्चर और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में दोहरे मापदंडों के बारे में बात की। उन्होंने इस सवाल पर भी बात की कि भोजपुरी और साउथ इंडियन सिनेमा में गानों में नाभि पर इतना अधिक ध्यान क्यों दिया जाता है।

दक्षिण भारतीय सिनेमा के गानों में नाभि पर ज्यादा ध्यान क्यों दिया जाता? (South Cinema is More About the Navel)

Taapsee Pannu on South Indian Cinema
तापसी पन्नू ने कहा दक्षिण फिल्मों में अक्सर नाभि पर ध्यान दिया जाता है। (फोटो सोर्स: IMDb)

जब तापसी पन्नू से पूछा गया कि भोजपुरी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के गानों में नाभि पर इतना जोर क्यों दिया जाता है, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं भी यही समझने की कोशिश कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि हिंदी सिनेमा के आइटम सॉन्ग में भी इस पर जोर नहीं दिया जाता है, लेकिन दक्षिण सिनेमा जितना नहीं। हिंदी सिनेमा यानि बॉलीवुड में क्लीवेज पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।”

एक्ट्रेसेस को दी जाती है पैडेड ब्रा पहनने की सलाह (Actresses Often Asked to Wear a Padded Bra)

तापसी पन्नू ने आगे एक और खास बात बताई, एक ऐसी पर्दे के पीछे की सच्चाई जिसे ज्यादतर इंटरव्यूज और फिल्मी बातचीत में नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘दक्षिण में, एक्ट्रेसेस से अक्सर पैडेड ब्रा पहनने को कहा जाता है। और समस्या यह है कि निर्देशक सेट पर यह बात किसे बताए?”

उन्होंने आगे बताया कि आमतौर पर बातचीत का सिलसिला इस तरह चलता है: निर्देशक से सहायक निर्देशक, सहायक निर्देशक से स्टाइलिंग टीम, स्टाइलिंग टीम से हेयर और वार्डरोब टीम और अंत में अभिनेत्री तक। “सोचिए कितना शर्मनाक होगा। आप किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं, कोई बीच में उठकर चला जाता है, सबको पता होता है कि क्या हुआ है। सारे पुरुष वहीं बैठे होते हैं, और देखते रहते हैं कि जब आप वापस आती हैं तो क्या अलग दिखता है।”

इससे पहले भी दिया था बेबाक बयान

यह पहली बार नहीं है जब तापसी पन्नू ने दक्षिण सिनेमा में कमर के एक्सपोजर को लेकर बात की है। एक पुराने इंटरव्यू में भी उन्होंने बताया था कि जिस फिल्मकार ने उन्हें लॉन्च किया था, वो हीरोइन की सेक्सुअलिटी को खासतौर से कमर के जरिये दिखाने के लिए जाने जाते थे। तापसी ने याद करते हुए बताया कि किसी ने सेट पर उनके पेट पर नारियल फेंका गया था। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि मेरे पेट पर नारियल लगने में सेक्सुअलिटी क्या है।”

उस दौरान तापसी का ये बयान वायरल हो गया था। तेलुगु फैंस को लगा कि ये कमेंट एक फेमस फिल्ममेकर और उनके काम का अपमान है। इसके बाद पन्नू को पब्लिकली माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने एक वीडियो मेसेज में भी कहा, “मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं खुद का और अपनी पहली फिल्म के बारे में मजाक करना चाहती थी। मुझे यह समझने में थोड़ा वक्त लगा कि मैंने जो कहा वो गलत था। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं वास्तव में माफी मांगती हूं।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर जिस फिल्मकार की बात हो रही है, वो हैं के. राघवेंद्र राव, जो तेलुगु सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं, जो पिछले चार दशकों से फिल्मों निर्देशन में एक्टिव रहे हैं।

तापसी पन्नू फिल्मोग्राफी

बॉलीवुड में आने से पहले तापसी पन्नू साउथ एक्ट्रेस थीं और कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 2010 में तेलुगु फिल्म ‘झुम्मंडी नादम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने मनोज मंचू के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। बेबी (2015) और पिंक (2016) जैसी फिल्मों से पहले तापसी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थीं, इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में उनके बारे में चल रही चर्चाओं को बदल दिया और उन्हें बॉलीवुड में बेहतरीन एक्टेस के रूप में जगह दिलाई।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow