मुकेश खन्ना का रणवीर सिंह को अल्टीमेटम! ‘धुरंधर’ ठीक है, लेकिन शक्तिमान बनने की हिम्मत भी मत करना…

Mukesh Khanna Statement: मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को लेकर एक मजाकिया लेकिन चैलेंज भरा अल्टीमेटम दे दिया। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' बनना ठीक है, लेकिन अगर उन्होंने शक्तिमान बनने की हिम्मत की तो वे इसका सामना करने के लिए तैयार हैं।

मुकेश खन्ना का रणवीर सिंह को अल्टीमेटम! ‘धुरंधर’ ठीक है, लेकिन शक्तिमान बनने की हिम्मत भी मत करना…

Ranveer Singh Shaktimaan Controversy: फिल्म ‘धुरंधर 2‘ की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह इन दिनों बॉलीवुड के सबसे फेमस नामों में से एक हैं, लेकिन इस कामयाबी के बाद एक शख्स है जिसने रणवीर के बारे में अपनी राय नहीं बदली और वो हैं 90 के दशक के सुपरहीरो ‘शक्तिमान‘ के असली किरदार मुकेश खन्ना। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ठ कह दिया है कि रणवीर सिंह शक्तिमान के लिए सही चेहरा नहीं हैं और उनमें नेगेटिविटी झलकती है।

मैं नहीं मानता की Ranveer इस किरदार के लिए सही है

HT से बातचीत में जब मुकेश खन्ना से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद उनका नजरिया बदला क्योंकि उन्होंने फिल्म की तारीफ की थी, तो उनका जवाब बेहद साफ था। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि धुरंधर की कामयाबी के बाद रणवीर भले ही बड़े एक्टर बन गए हैं, लेकिन शक्तिमान के लिए उन्हें कोई बड़ा स्टार नहीं चाहिए उन्हें एक ऐसा चेहरा चाहिए जो शक्तिमान के किरदार से मेल खाए और वो चेहरा रणवीर के पास नहीं है। ‘धुरंधर’ ठीक है, लेकिन शक्तिमान बनाने की हिम्मत नहीं, क्योंकि मैं नहीं मानता की वो इस किरदार के लिए सही है।

मुकेश खन्ना ने अपनी आपत्ति को समझाते हुए कहा

इतना ही नहीं, मुकेश खन्ना ने अपनी आपत्ति को समझाते हुए कहा कि उनका विरोध रणवीर की एक्टिंग या टैलेंट से नहीं है, बल्कि वो ये मानते हैं कि रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी, गली बॉय और अब धुरंधर जैसे किरदार बखूबी निभाए हैं। उन्होंने इन सभी की तारीफ भी की, लेकिन उनका कहना है कि शक्तिमान बनने के लिए सिर्फ एक्टर होना काफी नहीं है उसके लिए एक खास चेहरा चाहिए।

जब शक्तिमान खड़ा हो तो उसके चेहरे पर सिर्फ सकारात्मकता और शक्ति दिखनी चाहिए, कोई साजिश या नकारात्मकता नहीं। उन्होंने कहा कि रणवीर के चेहरे पर नेगेटिविटी है, पॉजिटिविटी नहीं। यही वजह है कि वो रणवीर को शक्तिमान के खलनायक ‘किलविश’ के लिए जरूर साइन कर सकते हैं, लेकिन शक्तिमान के लिए नहीं।

रणवीर सिंह

सभी जानते हैं कि रुकावट कहां से आ रही है

शक्तिमान फिल्म के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि फिल्म आनी चाहिए और आएगी भी। उन्होंने माना कि इसमें देरी हो रही है और सभी जानते हैं कि रुकावट कहां से आ रही है। वो उस पर कायम हैं।

बता दें, मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में कास्टिंग पर भी नाराजगी जताई है। टीजर पर राय मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि टीजर हमेशा बेस्ट फुट फॉरवर्ड दिखाता है, असली परीक्षा पूरी फिल्म होती है। उन्होंने ‘आदिपुरुष’ का उदाहरण देते हुए कहा कि वो फिल्म रिलीज होने के बाद ही बोली थी। ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर के साथ सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश, हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली पर और ‘रामायण: पार्ट 2’ अगले साल दिवाली 2027 पर रिलीज होगी।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow