भयानक एक्सीडेंट के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे अनुराग डोभाल, बोले- ‘जब आपको लगे सब कुछ खत्म हो गया है’

Anurag Dobhal Visit Premanand Ji Maharaj: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में वृंदावन यात्रा की, जहां उन्होंने अपनी चोटों से उबरते हुए प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। उनके फैंस ने इस आध्यात्मिक दौरे को उनके सेहत में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

भयानक एक्सीडेंट के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे अनुराग डोभाल, बोले- ‘जब आपको लगे सब कुछ खत्म हो गया है’

Anurag Dobhal Visit Premanand Ji Maharaj: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, के घर 27 मार्च, 2026 को एक बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने इस पल को अपना “दूसरा जन्म” बताया। बता दें कि उनकी जिंदगी में ये खुशखबरी एक काफी मुश्किल दौर के बाद आई है, जिसके दौरान कथित तौर पर उन्होंने कार दुर्घटना में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। हाल ही में अनुराग प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन गए थे। अनुराग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उनके फैंस ने इसे उनकी ‘वापसी’ बता रहे हैं।

यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो (Anurag Dobhal Visit Premanand Ji Maharaj)

अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे हुए और बाद में बैसाखी के सहारे वृंदावन जाकर प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। यूट्यूबर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “जब आपको लगता है कि सब कुछ खत्म हो गया है, तब प्रेमानंद महाराज जी आते हैं और आपको बचाते हैं। राधे राधे।”

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow