Dhurandhar OTT Release: रिलीज से पहले ही OTT पर छाई ‘धुरंधर 2’ रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, जानें कब और कहां देख पाएंगे
Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने JioHotstar के साथ करीब सौ करोड़ से ज्यादा की डिजिटल डील की है। वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Dhurandhar OTT Release: आदित्य धर और रणवीर सिंह की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाये हुए है। देश ही नहीं विदेश में भी फिल्म की चर्चा जोरों पर है। खास तौर पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जहां लोग छुप-छुप कर इसका पायरेटेड वर्जन देखा गया है। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉक्स ऑफिस गर्दा उड़ाने के बाद फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म ने अपनी डिजिटल रिलीज के लिए एक ऐतिहासिक डील साइन की है जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
150 करोड़ की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डिजिटल डील
मनी कंट्रोल की खबर के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग के अधिकार JioHotstar को बेच दिए हैं। यह डील तकरीबन डेढ़ करोड़ यानी पूरे 150 करोड़ रुपये में हुई है। हिंदी सिनेमा के इतिहास की ये सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि फिल्म की सफलता और रणवीर सिंह की पॉपुलरिटी को देखते हुए डील के लिए इतनी बड़ी रकम देना कोई बड़ी बात नहीं है। मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बीच इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील से ये साबित हो गया है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर कितना एक्ससाइटमेंट है।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?