मां बनने के बाद टूट गईं कियारा आडवाणी, जिंदगी में आए बदलावों पर अब छलका दर्द, बोलीं- मेरी पहचान बदल गई
Kiara Advani On Motherhood Journey: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में मां बनने के बाद की इमोशनल जर्नी को लेकर खुलासा किया है।
Kiara Advani On Motherhood Journey: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। शादी और मां बनने के बाद कियारा की जिंदगी में आए बदलावों को लेकर फैंस हमेशा जानना चाहते हैं। अब पहली बार अभिनेत्री ने खुलकर उस मुश्किल दौर के बारे में बात की है, जब बेटी के जन्म के बाद वो भावनात्मक रूप से टूट गई थीं।
कियारा ने मुश्किल फेज को किया याद (Kiara Advani On Motherhood Journey)
कियारा ने राज शमानी के साथ बातचीत करते हुए बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती कुछ महीने उनके लिए बेहद कठिन रहे और वो खुद को समझने की कोशिश करती रहीं। इस दौरान पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनका हर कदम पर साथ दिया।
मां बनने के बाद बदल गई जिंदगी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में शादी की थी। इसके बाद जुलाई 2025 में दोनों ने अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद कियारा की जिंदगी में कई बड़े बदलाव आए।
अभिनेत्री ने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी पहचान पूरी तरह बदल गई हो। वो पहले दूसरों का ज्यादा ध्यान रखती थीं, लेकिन इस दौर ने उन्हें खुद को समझने और खुद के लिए समय निकालने की अहमियत सिखाई।
मां बनने के बाद भावुक हुईं कियारा
कियारा ने कहा कि शुरुआती महीनों में वो काफी भावुक हो गई थीं और छोटी-छोटी बातों पर रो पड़ती थीं। हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभालना शुरू किया और अपनी भावनाओं को समझना सीखा।
सिद्धार्थ ने ऐसे निभाया साथ (Kiara Advani On Motherhood Journey)
कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ करते हुए बताया कि उस कठिन समय में उन्होंने उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया।
सिद्धार्थ उस वक्त अपने काम में काफी व्यस्त थे, लेकिन इसके बावजूद वो रोज समय निकालकर कियारा के पास पहुंचते थे। अभिनेत्री ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर सिद्धार्थ उन्हें रोज रात को ड्राइव पर ले जाते थे ताकि उनका मन हल्का हो सके और वो घर के माहौल से थोड़ा बाहर निकल सकें।
कियारा के मुताबिक ये छोटी-छोटी चीजें ही उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बन गईं। ताजी हवा में बाहर निकलना और पति के साथ वक्त बिताना उनके मानसिक तनाव को कम करने में मददगार साबित हुआ।
प्रोफेशनल लाइफ में भी बिजी हैं कियारा
मां बनने के बाद भी कियारा लगातार अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। जल्द ही वो कन्नड़ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार यश, नयनतारा और तारा सुतारिया भी दिखाई देंगे।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?