बृजेश पाठक बोले- सरकारी खजाने से मुंबईया कलाकारों का देखते थे नाच, किसानों की रहती थी नो एंट्री
Brijesh Pathak saidUP not safe in hands of Akhilesh Yadav उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के उठाए गए सवाल पर बिंदुवार जवाब दिया है उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के हाथ में उत्तर प्रदेश सुरक्षित नहीं था। पढ़ें बृजेश पाठक का पूरा इंटरव्यू-

Brijesh Pathak saidUP not safe in hands of Akhilesh Yadav उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में उठाए गए सवालों का बिंदुवार जवाब दिया है। एक न्यूज़ एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के हाथों में उत्तर प्रदेश कभी भी सुरक्षित नहीं था। पीलीभीत और मुरादाबाद में 110 रुपए प्रतिमाह किराए पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर कार्यालय खोल लिया। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। सपा शासन के दौरान नारा प्रचलित था “देख सपाई बिटिया घबराई” कन्नौज में चुनाव लड़ने के दौरान किसी को नामांकन-पत्र भरने नहीं दिया गया। वोटर लिस्ट में सबसे अधिक शिकायत आपके शासन-काल में निर्वाचन आयोग के पास पहुंची। आज योगी सरकार में 75 जिलों को फोरलेन से जोड़ने का काम किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कटाज किया कि अखिलेश यादव सपा शासन में विकास कार्य कुछ खास जिलों के लिए होता था।
20 हजार करोड़ रुपए की सरकारी संपत्ति माफियाओं से मुक्त
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूछा कि क्या यह सही नहीं है कि सपा शासनकाल में सत्ता के संरक्षण में सरकारी जमीनों पर कब्जा होता था। 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी संपत्ति को हमारी सरकार ने मुक्त कराया है। सपा सरकार में मंत्री, विधायक, सरकारी संपत्ति को लूटते और कब्जा करते थे। आम आदमी के खाली प्लाट पर समाजवादी पार्टी के गुंडे झंडा लगाकर कब्जा कर लेते थे।
110 रुपए मासिक किराए पर सपा कार्यालय
सुप्रीम कोर्ट ने मुरादाबाद और पीलीभीत में सरकारी संपत्ति पर कब्जा करके सपा कार्यालय खोल रखा है। मात्र 110 रुपए मासिक किराए पर या जमीन ली गई है।सरकारी जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं। आपको यह शोभा नहीं देता है।
अखिलेश यादव अपने गिरेबान में झांक कर देखें
बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी है। तब से गुंडे, बदमाश, लुच्चे, लफंगे, उत्तर प्रदेश को छोड़कर चले गए हैं। आज दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है। सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बुलडोजर से नेस्तनाबूद दिया गया।
देख सपाई बिटिया घबराई
बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में आप जनता नारा लगती थी “देख सपाई बिटिया घबराई”बीजेपी सरकार में हमारी माता बहने सुरक्षित हैं। कार्य स्थल से सुरक्षित आवागमन कर रही है। बहन बेटियों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों को सबक सिखाया गया है।
फर्जी वोटर पर भी बृजेश पाठक बोले
बृजेश पाठक ने कहा कि फर्जी वोटर का मुद्दा अखिलेश यादव ने उठाया है। “सूप बोले तो बोले चलनी क्या बोले जिसमें 72 छेद” उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि सपा शासन काल के दौरान के अखबार की कटिंग और वीडियो फुटेज मंगा कर देख लीजिए। 2012 में प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद लोकसभा से इस्तीफा दिया था। कन्नौज संसदीय सीट से अपने किसी को नामांकन करने नहीं दिया था। लोगों को वोट नहीं देने दिया गया। वोटर लिस्ट से नाम काट दिए गए, मोहल्ले के मोहल्ले साफ हो गए। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की सबसे ज्यादा शिकायतें निर्वाचन आयोग को आपकी राज के दौरान मिला था।
गोमती नगर का रेलवे स्टेशन विकास कार्य का उदाहरण
सपा शासन के दौरान किए गए विकास कार्य कुछ जिलों तक सीमित थे। जिन्हें आप अपना समझते थे। लखनऊ में फोटो खिंचवाने के लिए मेट्रो के डिब्बे को क्रेन के माध्यम से छत पर चढ़ा दिया था। जिस मेट्रो ट्रेन का अपने उद्घाटन किया था। उसमें एक भी पैसेंजर नहीं बैठा था। आज आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेसवे काम कर रहे हैं। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा निर्माणाधीन है। 75 जिलों को फोर लेन से जोड़ने का कार्य किया गया है। रेलवे में ट्रेनों की स्पीड बढ़ गई है। गोमती नगर का रेलवे स्टेशन विकास कार्य का उदाहरण है।
खास जिलों को मिलती थी बिजली
सभा शासन में बिजली व्यवस्था जेबी हो गई थी। अपने जिले में बिजली देते थे। लेकिन प्रदेश के 75 जिलों का क्या था? आज लोगों के इनवर्टर खराब हो गए हैं। बैटरी की बदलने की जरूरत नहीं है। 15-17 हजार मेगावाट बिजली खर्च होने पर अखबार में निकला जाता था कि रिकॉर्ड तोड़ बिजली खर्च हुई है। आज 30 से 32000 मेगावाट बिजली खर्च हो रही है। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है।
लोक सेवा आयोग पर भी बोले
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा आयोग का नाम बदलकर जाति विशेष आयोग के नाम पर रख दिया गया था। जिले जिले में मिनी सीएम बैठकर पैसे वसूल करते थे इसके बाद नौकरी मिलती थी। युवाओं की योग्यता पर डाका डाल कर पैसा देने वालों को नौकरी दी गई थी।
भाई भतीजा वाद चरम पर
बृजेश पाठक ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह था कि सरकारी ठेकों की लूट होती थी। बंदूक के बल पर टेंडर छीने जाते थे। तमाम खनन माफिया पैदा हो गए थे। सपा शासन में सिपाही से लेकर लोक सेवा आयोग के पदों तक का रेट निश्चित था।
दूध, गन्ना, गेहूं उत्पादन में प्रदेश नंबर वन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बुलडोजर के माध्यम से उन माफियाओं की कमर तोड़ दी गई है। जिन लोगों ने अवैध कमाई की थी। सैफई में खुशियां मनाने के दौरान किसानों को शामिल नहीं किया जाता था। मुंबई से कलाकार नाचने वाले बुलाए जाते थे और आप लोग बैठकर देखते थे। यह सब सरकारी खजाने जनता की गाड़ी का कमाई के खर्च होता था। जो गन्ना मीले किसानों को दो तीन साल तक पैसा नहीं देती थी। आज उन्हें समय से पैसा मिला है। आज दूध, गेहूं, चीनी, गन्ना में उत्तर प्रदेश नंबर एक है।
अखिलेश यादव के हाथ में उत्तर प्रदेश सुरक्षित नहीं
सत्ता को आपने सुख सुविधा का साधन बनाने का काम किया था। सामाजिक ताना बाना टूट चुका था। आज उत्तर प्रदेश में 21 से अधिक एयरपोर्ट तैयार होने वाले हैं। 17 एयरपोर्ट कम कर रहे हैं। एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा जेवर में बन रहा है। अखिलेश यादव के हाथों में उत्तर प्रदेश कभी भी सुरक्षित नहीं रहा है
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?






