बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान ने किया बड़ा धोखा! ICC भी ले सकता है कड़ा एक्शन, समझें पूरी बात

जिसके उकसाने पर बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्डकप 2026 का बॉयकॉट किया, उसी पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान सलमान आगा संभालेंगे, जबकि मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ को बाहर कर दिया गया है।

बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान ने किया बड़ा धोखा! ICC भी ले सकता है कड़ा एक्शन, समझें पूरी बात

Pakistan Announced T20 World Cup 2026 Squad: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की टीम बाहर हो चुकी है। जिस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान ने बांग्लादेश का खुलकर समर्थन किया था, उसी पाकिस्तान ने अब अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी सलमान आगा संभाल रहे हैं, जबकि बाबर आज़म और शाहीन शाह अफरीदी को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, मोहम्मद रिज़वान और हारिस रऊफ को टीम से बाहर कर दिया गया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

आईपीएल से मुस्तफिज़ुर रहमान को बाहर कर दिया गया था। उसके बाद बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। बांग्लादेश में आईपीएल के ब्रॉडकास्ट पर बैन लगा दिया गया और इसके बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात तेज़ हो गई। इस पूरे मामले पर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को जमकर समर्थन दिया और यहां तक कह दिया कि अगर बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं होता या उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया जाता है, तो पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा।

आईसीसी ने स्कॉटलैंड से किया रिप्लेस

शनिवार को बांग्लादेश आधिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया। स्कॉटलैंड की टूर्नामेंट में एंट्री हो गई। बांग्लादेश को उम्मीद थी कि पाकिस्तान भी कोई बड़ा फैसला लेगा और टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करेगा। लेकिन दूसरी ओर, पाकिस्तान ने बड़ा खेल खेलते हुए अगले ही दिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया, जिससे साफ हो गया कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।

अब तक आईसीसी ने बांग्लादेश को सिर्फ टी20 वर्ल्डकप से बाहर किया है लेकिन कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया है। लेकिन जिस तरह की खबरें पहले सामने आ रही थीं, उसके मुताबिक अगर पाकिस्तान बहिष्कार करता तो उस पर इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन लग सकता था। यहां तक कि वह किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाता और उसके खिलाड़ी किसी भी टी20 लीग में नहीं खेल पाते। यह सारी चर्चाएं तब हो रही थीं, जब पाकिस्तान सिर्फ बहिष्कार की धमकी दे रहा था।

बांग्लादेश का खत्म हो सकता है अस्तित्व

अब सोचिए, बांग्लादेश पहले ही टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर चुका है। ऐसे में अगर आईसीसी सख्त रुख अपनाता है और कोई कड़ी सजा सुनाता है, तो इसका सीधा असर बांग्लादेश पर पड़ सकता है। बांग्लादेश के खिलाड़ी दुनिया की किसी भी टी20 लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, न ही वह किसी द्विपक्षीय सीरीज में खेल सकेंगे। यानी आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट को पूरी तरह से बैन भी कर सकता है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow