फिल्म के मजे में था फैन… चिरंजीवी-नयनतारा की फिल्म देखते हुए हुई मौत, सामने आया वीडियो
Fan Death: चिरंजीवी की फिल्म देखते वक्त एक फैन की मृत्यु हो गई। उसका वीडियो भी सामने आया है। कुछ लोग डेड बॉडी को थियेटर से बाहर उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Chiranjeevi-Nayanthara Fan Death: हैदराबाद के एक थिएटर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चिरंजीवी और नयनतारा की नई फिल्म का आनंद ले रहे एक फैन की अचानक मौत हो गई। फिल्म के बीच हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी दर्शकों को सदमे में डाल दिया।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग थिएटर के अंदर से शव को बाहर ले जाते हुए दिख रहे हैं, जिससे माहौल गमगीन हो उठा, उनके साथ पुलिस भी है। मनोरंजन के बीच हुई यह अप्रत्याशित घटना फिल्म देखने आए प्रशंसकों के लिए एक गहरी चुभन बन गई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारु’ देखने गया था फैन
बताया जा रहा है, जिस शख्स का निधन हुआ है वो चिरंजीवी का बहुत बड़ा फैन था। एक्टर की तेलुगु फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारु’ आज 12 जनवरी, 2026 बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। लेकिन फैन की मौत ने सभी को झकझोर दिया है।
मौत का कारण?
तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुकटपल्ली के अर्जुन थिएटर में ‘मन शंकर वर प्रसाद गारु’ फिल्म देखते समय एक फैन की अचानक मौत हो गई। घटना का वीडियो भी X (ट्विटर) पर शेयर किया गया है। पुलिस का मानना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है।
अक्सर सुनने में आता है कि हॉरर या थ्रिलर फिल्म देखते समय लोग डर के कारण बेहोश हो जाते हैं या उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है। लेकिन ‘मन शंकर वर प्रसाद गारु’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है। ऐसे में इसे देखते समय फैन की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?