गुड न्यूज! फिर पिता बनेगा शाहरुख खान का ये करीबी निर्देशक, पत्नी संग तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंस

Atlee With Wife Announces Second Pregnancy: साउथ के मशहूर फिल्ममेकर एटली एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। निर्देशक ने अपनी पत्नी प्रिया एटली के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

गुड न्यूज! फिर पिता बनेगा शाहरुख खान का ये करीबी निर्देशक, पत्नी संग तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंस

Atlee With Wife Announces Second Pregnancy: साउथ सिनेमा के सफल फिल्ममेकर एटली के घर एक बार फिर खुशियों की आहट सुनाई दे रही है। एटली और उनकी पत्नी और प्रोड्यूसर प्रिया एटली ने हाल ही में यह एलान किया है कि वो दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही न सिर्फ उनके फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया पर किया साझा (Atlee With Wife Announces Second Pregnancy)

इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। तस्वीरों में प्रिया एटली बेहद सादगी भरे लेकिन भावुक अंदाज में नजर आईं। हरे रंग की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती प्रिया के साथ एटली और पहले बेटे मीर भी दिखाई दिए।

प्रिया एटली का इमोशनल पोस्ट

प्रिया एटली ने अपने पोस्ट के जरिए भावनात्मक शब्दों में बताया कि उनके घर का माहौल अब और ज्यादा अपनापन और गर्माहट से भरने वाला है। उन्होंने फैंस से प्यार, दुआओं और आशीर्वाद की अपील की। इस पोस्ट में जिस तरह पूरे परिवार के नाम शामिल किए गए, उसने लोगों का दिल जीत लिया।

सामंथा-कीर्ति सुरेश ने दी बधाई

जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने प्रिया को खूबसूरत मां कहते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं कीर्ति सुरेश और कल्याणी प्रियदर्शन जैसी अभिनेत्रियों ने भी प्यार भरे मैसेज और इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी कपल के लिए ढेर सारा प्यार लुटाया।

Atlee With Wife Announces Second Pregnancy

एटली और प्रिया की लवस्टोरी

एटली और प्रिया की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है। कई सालों तक एक-दूसरे को समझने और साथ समय बिताने के बाद दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। उनकी शादी पारंपरिक अंदाज में हुई थी, जिसमें परिवार के करीबी लोग और फिल्म जगत के चुनिंदा चेहरे शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही प्रिया, एटली के प्रोफेशनल सफर का मजबूत सहारा बनी रहीं।

प्रिया ने बतौर प्रोड्यूसर किया काम

बतौर प्रोड्यूसर, प्रिया एटली न सिर्फ एटली के काम को सपोर्ट करती हैं, बल्कि साउथ सिनेमा में उनकी मौजूदगी भी काफी अहम मानी जाती है। एटली के करियर की कई बड़ी उपलब्धियों में प्रिया की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि दोनों को इंडस्ट्री में एक मजबूत और संतुलित कपल के तौर पर देखा जाता है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow