आईसीसी विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
ICC Women's T20 World Cup 2026 Full Schedule: विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। पहला मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को होगा।
ICC Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: आईसीसी विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस मेगा इवेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका पहला मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। ये महिला टी20 विश्व कप का 10वां एडिशन है, जिसमें 12 टीमें टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स हैं, जबकि ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को रखा गया है।
टूर्नामेंट में पहली बार होगी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की भिड़ंत
मेजबान इंग्लैंड 12 जून को टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा, जबकि आयरलैंड और स्कॉटलैंड 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में एक ऑल-यूरोपियन मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेंगे। जब इंग्लैंड 20 जून को हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड से भिड़ेगा, तो यह पहली बार होगा, जब ये दोनों टीमें इंग्लिश टर्फ पर किसी आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगी।
भारत की पहली भिड़ंत ही पाकिस्तान से
बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-1 में रखा गया। भारत का पहला मुकाबला ग्रुप चरण में 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एजबेस्टन में होगा। इसके बाद 17 जून को हेम्पशायर में नीदरलैंड्स से भिड़ंत होगी। फिर 21 जून को साउथ अफ्रीका से और 25 जून को बांग्लादेश से मुकाबला होगा। ग्रुप चरण में भारत का आखिरी मैच 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से लॉडर्स में होगा।
आईसीसी के सीईओ का बयान
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी होना, इस ग्लोबल प्रीमियर स्पोर्टिंग इवेंट से पहले एक अहम पड़ाव है। यह इवेंट आईसीसी के महिला क्रिकेट में लगातार इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है, जिसमें ज्यादा भागीदारी और हाई-परफॉर्मेंस के तरीके, इवेंट और प्रोडक्शन स्टैंडर्ड, टूर्नामेंट प्राइज मनी, मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन और कमर्शियल पार्टनरशिप शामिल हैं।
भारत में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का दिया उदाहरण
उन्होंने आगे कहा कि भारत में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप ने इस खेल को और भी ज्यादा फायदा पहुंचाया है, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े, लोगों की सोच को बढ़ाया और कम्युनिटी को प्रेरित किया। हमारा मकसद जून-जुलाई में होने वाले इवेंट में भी इसी रफ्तार को बनाए रखना है।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?

