LSG vs GT: गुजरात टाइंटस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों ने नहीं किए कोई बदलाव, देखें प्लेइंग 11

LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गिल ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

LSG vs GT: गुजरात टाइंटस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों ने नहीं किए कोई बदलाव, देखें प्लेइंग 11

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले मैच में दो अंक मिलने से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं और यह पक्का करना चाहते हैं कि मैच आखिरी ओवर तक न जाए। हमने बहुत अच्छा समय बिताया है। आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में निरंतरता जरूरी है। 14 मैचों के बाद, सबसे निरंतर टीम ही टूर्नामेंट जीतेगी। हम पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं।”

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “मुझे लगता है कि आजकल विकेट जिस तरह के होते हैं, आप जानते हैं, पहले बैटिंग या बॉलिंग करने का मार्जिन ज्यादा नहीं होता, लेकिन आप जानते हैं, हमारे पास पहले गेंद करने का मौका होता है। मुझे लगता है कि हमारे लिए यह कमाल का है। हर जीत जरूरी होती है और खासकर जब आप इस तरह जीतते हैं, तो यह एक टीम का कैरेक्टर दिखाता है। हम चाहते हैं कि एक बार में एक मैच लें और बस अपना बेस्ट दें। पिछले मैच में जब हम खेले, तो हमने फील्ड पर इंटेंट के बारे में बात की थी। हम हमेशा एक टीम के तौर पर इसके बारे में बात करते हैं और यह देखना बहुत अच्छा था कि जब हम फील्ड पर थे, तो हम अपनी जान लगा रहे थे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

एलएसजी की शुरुआत खराब रही थी और टीम को सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद लगातार 2 मैच जीतकर टीम 4 अंक के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। सीजन के अपने चौथे मैच में एलएसजी अपने जीत की लय को बरकरार रखने के लक्ष्य से उतरेगी।

गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों में 2 मैच गंवाए हैं और 1 जीत से 2 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। जीटी को लगातार 2 हार के बाद पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रन से जीत मिली थी। जीटी इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: मणिमरन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, शाहबाज अहमद, मयंक यादव।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान, मानव सुथार, जैसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow