PBKS vs RR Weather Report: आज मैच में होगी बारिश! राजस्थान को होगा फायदा या बड़ा नुकसान, जानें क्या है मौसम का हाल?
PBKS vs RR Rain Update: क्या पंजाब और राजस्थान के मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम की ताजा वेदर रिपोर्ट और देखें कि अगर मैच धुला तो पॉइंट्स टेबल में किसे होगा फायदा।
PBKS vs RR Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में अपने चरम पर होगा, जहां पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी। महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला इस सीजन का यहां आखिरी मैच हो सकता है, क्योंकि पंजाब के अगले मैच धर्मशाला में होने हैं। लेकिन फैंस के मन में एक ही बड़ा सवाल है, क्या आज बारिश खेल बिगाड़ेगी?
मुल्लांपुर में बारिश बनेगी विलेन!
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश की 20 से 30 फीसदी संभावना है। हालांकि यह आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन मैच के दौरान हल्की रुकावट आ सकती है। आज का तापमान 23°C से 39°C के बीच रहने की उम्मीद है। दूसरी ओर, बीबीसी वेदर की रिपोर्ट थोड़ी चिंता बढ़ाने वाली है। उनके मुताबिक, मैच शुरू होने के समय बारिश की संभावना 40 फीसदी तक है। राहत की बात यह है कि जैसे-जैसे रात बढ़ेगी, बादल छंटने लगेंगे और रात 9:30 बजे तक बारिश का खतरा घटकर सिर्फ 20 फीसदी रह जाएगा। यानी फैंस को एक पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पंजाब किंग्स के लिए है डर की बात
IPL 2026 में अब तक 39 मैचों में से सिर्फ एक मैच बारिश की वजह से धुला है, और इत्तेफाक से उस मैच में भी पंजाब किंग्स ही खेल रही थी। यही वजह है कि पंजाब के फैंस थोड़े डरे हुए हैं। हालांकि, पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स की सेहत पर इस मैच के नतीजे से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पंजाब इस वक्त 13 अंकों के साथ टॉप पर है। उन्होंने 7 मैचों में से 6 जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है। अगर आज बारिश की वजह से मैच रद्द भी होता है, तब भी पंजाब नंबर-1 पर ही रहेगी, क्योंकि दूसरे नंबर पर मौजूद आरसीबी के 12 अंक हैं।
राजस्थान के लिए करो या मरो की स्थिति
वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच काफी अहम है। अगर मैच बारिश में धुलता है और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलता है, तो राजस्थान को इससे नुकसान हो सकता है क्योंकि उन्हें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत की सख्त जरूरत है।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?



