MI की एक जीत से बिगड़ जाएगा इन 4 टीमों का खेल! प्लेऑफ से बाहर होने के बाद और घातक बनी मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians Playoff Scenarios: मुंबई इंडियंस भले ही पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हो, लेकिन उनके अगले 4 मैच टॉप टीमों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। जानिए कैसे मुंबई के बचे हुए 4 मुकाबले तय करेंगे CSK, RCB और RR की किस्मत।

MI की एक जीत से बिगड़ जाएगा इन 4 टीमों का खेल! प्लेऑफ से बाहर होने के बाद और घातक बनी मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians Playoff Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की हालत बहुत खराब रही है। लखनऊ के खिलाफ 229 रनों का विशाल लक्ष्य पीछा करते हुए जिस तरह से रोहित शर्मा (84) और रयान रिकेलटन (83) ने बल्लेबाजी की, उसने बता दिया है कि यह टीम अब खोने के लिए कुछ नहीं रखती और यही बात विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

पॉइंट्स टेबल का गणित

फिलहाल मुंबई इंडियंस (MI) के 10 मैचों में सिर्फ 6 पॉइंट्स हैं और वे 9वें स्थान पर लटके हुए हैं। कायदे से देखा जाए तो प्लेऑफ के लिए कम से कम 14 या 16 पॉइंट्स चाहिए। यानी मुंबई को अब अपने बचे हुए चारों मैच हर हाल में जीतने होंगे। एक भी हार और मुंबई का बैग-पैक।

नंबर टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) नेट रन रेट (NRR) पॉइंट्स (Pts)
1 PBKS (पंजाब किंग्स) 9 6 2 +0.855 13
2 RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 9 6 3 +1.420 12
3 SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) 10 6 4 +0.644 12
4 RR (राजस्थान रॉयल्स) 10 6 4 +0.510 12
5 GT (गुजरात टाइटंस) 10 6 4 -0.147 12
6 CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) 9 4 5 +0.005 8
7 DC (दिल्ली कैपिटल्स) 9 4 5 -0.895 8
8 KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) 9 3 5 -0.539 7
9 MI (मुंबई इंडियंस) 10 3 7 -0.649 6
10 LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स) 9 2 7 -1.076 4

ये टीमें हैं मुंबई के निशाने पर

  • मुंबई इंडियंस भले ही खुद मुश्किल में हो, लेकिन 10 मई को रायपुर में होने वाले मुकाबले में उसकी एक जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। अभी दूसरे नंबर पर काबिज बेंगलुरु की टॉप-2 में रहने की उम्मीदें इस हार से धुंधली हो जाएंगी और वे सीधे मिड-टेबल की कांटे की टक्कर में फंस जाएंगे।
  • इसके बाद 14 मई को धर्मशाला की वादियों में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स (PBKS) मुंबई के निशाने पर होगी। अगर यहां मुंबई उलटफेर करने में कामयाब रही, तो पंजाब का प्लेऑफ क्वालीफिकेशन पेंच में फंस जाएगा और वे अंक तालिका में सीधे चेन्नई और गुजरात जैसी टीमों के बराबर आ खड़े होंगे।
  • मुंबई का अगला निशाना 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बन सकती है, जिसके लिए मुंबई काल साबित होगी। अगर इस मैच में मुंबई को जीत मिलती है, तो कोलकाता आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में शामिल हो जाएगी।
  • लीग के आखिरी पड़ाव पर 24 मई को मुंबई का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा, जो फिलहाल 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। यहां मुंबई से हारना राजस्थान को टॉप-4 से बाहर धकेल सकता है और ऐसी स्थिति में मुंबई अंक तालिका में राजस्थान के बराबर पहुंच जाएगी।

MI किसके लिए सबसे बड़ा खतरा बनेगी?

मुंबई की यह जीत की लय मिड-टेबल की टीमों जैसे गुजरात टाइटंस (GT), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए सबसे बड़ा खतरा पैदा करेगी। अगर मुंबई अपने सभी मैच जीतकर 14 अंकों तक पहुंचती है, तो गुजरात के लिए टॉप-4 में बने रहने का दबाव बढ़ जाएगा, वहीं चेन्नई और दिल्ली को क्वालीफाई करने के लिए अपने लगभग सभी मैच जीतने होंगे, जिससे नेट रन रेट की जंग और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएगी।

गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर में कमजोर MI

भले ही जीत मिल गई हो, लेकिन MI की गेंदबाजी अब भी टूटी हुई है। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 228 रन लुटा दिए। बुमराह अपनी लय की तलाश में हैं और अल्लाह गजनफर (पर्पल कैप रेस में 7वें) के अलावा कोई और गेंदबाज टॉप-40 में भी नहीं है। वहीं सूर्याकुमार यादव (SKY) का 19.50 का औसत और तिलक वर्मा की खराब फॉर्म मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बनी हुई है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow