KKR के इस खिलाड़ी के खिलाफ PCB ने लिया बड़ा एक्शन, लगाया 2 का बैन, जानें क्या है पूरा मामला
PCB Bans Blessing Muzarabani: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 मैचों में 13 विकेट चटका दिए थे।
Blessing Muzarabani Bans in PSL For 2 Years: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) को पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) से 2 साल के लिए बैन कर दिया है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्डकप (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में धारदार गेंदबाजी करने वाले ब्लेसिंग ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। लेकिन जैसे ही उन्हें आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेलने का मौका मिला, जिम्बाब्वे के इस गेंदबाज ने बिना देर किया PSL को छोड़ आईपीएल (Indian Premier League) में भाग लेने का फैसला किया।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?