CM बनते ही विजय ने लिया 717 शराब की दुकानों को बंद करने का बड़ा फैसला, साउथ स्टार्स के आए रिएक्शन
CM Vijay Decision Liquor Shops: तमिल अभिनेता कमल हासन और विशाल ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय द्वारा राज्य में 717 शराब की दुकानें बंद करने के फैसले की तारीफ की। और अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें…
CM Vijay Decision Liquor Shops: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद सी. जोसेफ विजय ने अपना पहला बड़ा फैसला लेते हुए राज्य भर में 717 TASMAC शराब की दुकानों को बंद (Tamil Nadu CM Vijay Decision liquor shops) करने का आदेश दिया। जिन दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है, वो पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों (स्कूलों/कॉलेजों) और बस स्टैंडों से 500 मीटर के दायरे में स्थित हैं। ट्विटर पर सीएम विजय के इस फैसले पर कमल हासन और विशाल जैसे तमिल अभिनेताओं रिएक्शन दिया है।
कमल हासन ने किया ट्वीट
तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ऐसे समय में जब तमिल परिवार पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के पास स्थित शराब की दुकानों को हटाए जाने की उम्मीद कर रहे थे, तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री थंबी विजय (@TVKVijayHQ) ने पदभार संभालते ही यह कार्रवाई की है।”
इसके आगे उन्होंने लिखा, “शराब की बिक्री सरकार का काम नहीं होना चाहिए; बल्कि सरकार को शराब की खपत को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। तमिलनाडु सरकार को इस दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। आज 717 शराब की दुकानों को बंद करके इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए और ये कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। बधाई हो!”
फिल्म ‘द एनिमी’ स्टार विशाल ने शेयर किया वीडियो
वहीं, फिल्म ‘द एनिमी’ स्टार विशाल ने एक वीडियो शेयर किया और शराब की दुकानों के कारण लड़कियों और छोटी बच्चियों को होने वाली परेशानियों के बारे में भी लिखा। उन्होंने लिखा, “आपको सलाम, प्रिय मुख्यमंत्री जोसेफ विजय। 717 शराब की दुकानों को बंद करने की घोषणा के लिए धन्यवाद, खासकर स्कूलों के पास वाली दुकानों को। क्या शानदार कदम है! कई बच्चियों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, खासकर आरके नगर में एक बच्ची को मैं जानता हूं, जहां एक छात्रा हर दिन तस्माक स्टोर से गुजरने और घर पहुंचने में होने वाली परेशानी की शिकायत कर रही थी।”
एक्टर ने आगे लिखा, “वह और आम जनता के कई लोग आपकी और आपके फैसले की सराहना करेंगे। हमारे मुख्यमंत्री के इस फैसले से कई चेहरों पर मुस्कान आएगी, जिनमें मैं भी शामिल हूं, और यह फैसला इस संकट से हमेशा के लिए मुक्ति दिलाएगा। भगवान आपका भला करे। मैं आज आपको और आपकी सरकार को सलाम करता हूं।”
तमिलनाडु के CM विजय का पहला सराहनीय कदम (Tamil Nadu CM Vijay Decision Liquor Shop)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में थलापति विजय के पहले और सराहनीय कदम ने साफ तौर पर सभी को प्रभावित किया है। जनता अब से यह जानने के लिए उत्सुक है कि अभिनेता से राजनेता बने विजय आपने वाले समय में राज्य के लिए और क्या-क्या करेंगे।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?