IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस में पड़ गई फूट? RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर नहीं पहुंचे हार्दिक पांड्या, फैंस बोले – अगले सीजन CSK से खेलेंगे

हार्दिक के रायपुर न जाने के इस फैसले ने टीम के अंदर फूट की खबरों को और हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लगातार दावा कर रहे हैं कि पांड्या अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हो सकते हैं।

IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस में पड़ गई फूट? RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर नहीं पहुंचे हार्दिक पांड्या, फैंस बोले – अगले सीजन CSK से खेलेंगे

Hardik Pandya, Mumbai Indians, IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन पूरी तरह फॉर्म से बाहर दिख रहे हैं। कप्तानी में भी उन्होंने अब तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा है। नतीजतन टीम का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है। 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल कर मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

लखनऊ के खिलाफ नहीं खेले थे हार्दिक

पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हार्दिक पीठ की ऐंठन के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की। लेकिन अब खबर आ रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 10 मई को होने वाले मुकाबले के लिए हार्दिक पांड्या टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब मुंबई इंडियंस की पूरी टीम एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुई, तब भी हार्दिक वहां मौजूद नहीं थे।

क्या CSK में जाएंगे हार्दिक

हार्दिक के रायपुर न जाने के इस फैसले ने टीम के अंदर फूट की खबरों को और हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लगातार दावा कर रहे हैं कि पांड्या अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में ट्रेड हो सकते हैं। हालांकि, पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब मुंबई को बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे और दूसरे टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। अगर टीम अपने सभी बचे मैच जीत जाती है तो 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रख सकती है, लेकिन इसके लिए उसे अपने नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना होगा।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow