जय शाह की वजह से भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी हुआ पाकिस्तान! राजीव शुक्ला ने किया खुलासा
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने मंगलवार को ICC और उसके अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ T20 World Cup 2026 में मैच खेलने के लिए राजी कर आईसीसी ने बेहतरीन समाधान निकाला है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला India vs Pakistan मुकाबला अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा।
Rajiv Shukla on IND vs PAK Match in T20 World Cup: BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को ICC अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए राजी करने में आईसीसी ने शानदार डिप्लोमेसी का परिचय दिया है। शुक्ला ने कहा, “मैं बीसीसीआई की ओर से आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है, जो क्रिकेट जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को अपनी टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने का निर्देश दिया। पाक पीएम शहबाज शरीफ को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आईसीसी वार्ता के नतीजों की जानकारी दी, जिसके बाद बहिष्कार वापस लिया गया।
ऐसे निकाला गया समाधान
ICC ने इस विवाद को सुलझाने के लिए सभी पक्षों से लगातार बातचीत की, कई कूटनीतिक फैसलों के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर दबाव बनाने का प्रयास किया और आखिरकार सुनिश्चित किया कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को यह महामुकाबला देखने को मिले। आईसीसी ने बांग्लादेश पर कोई दंड नहीं लगाया, जिसने सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत में खेलने से मना कर दिया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान से मैच खेलने का आग्रह किया। इस प्रक्रिया में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की भूमिका को खासतौर पर सराहा गया है।
विवाद की टाइमलाइन और घटनाक्रम
- 25 जनवरी: बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से मना किया और टूर्नामेंट में उसका स्थान स्कॉटलैंड को दिया गया।
- 1 फरवरी: पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उसकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, क्योंकि वह बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है।
- 5 फरवरी: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “उनकी टीम का पता नहीं, हमारी फ्लाइट कोलंबो के लिए बुक है और हम तय कार्यक्रम के अनुसार जाएंगे”
- 9 फरवरी: लाहौर में ICC, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई, जिसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मैच खेलने का आग्रह किया।
- 10 फरवरी: पाकिस्तान ने बहिष्कार का आदेश वापस लिया और टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने का निर्देश दिया गया।
- 15 फरवरी: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला कोलंबो में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?