fact check: उदयपुर पैलेस में आखिर किसके लिए हो रही है इतनी भव्य तैयारी? क्या रश्मिका-विजय की शादी है सच

Rashmika And Vijay Wedding Udaipur: रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर भव्य तैयारी चल रही है। वीडियो वायरल होने पर मीडिया और फैंस में अफवाहें तेज हो गई है।

fact check: उदयपुर पैलेस में आखिर किसके लिए हो रही है इतनी भव्य तैयारी? क्या रश्मिका-विजय की शादी है सच

Rashmika And Vijay Wedding Udaipur: साउथ फिल्म जगत के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक बार फिर सुर्खियां तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों या उनके करीबीयों ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद अफवाहों का बाजार का गर्म हो गया है।

आखिर किसके लिए हो रही है इतनी भव्य तैयारी ?

एक इंस्टाग्राम यूजर जिसका नाम तान्या है, उसके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो ने अफवाहों को और हवा दे दी है। वीडियो में उदयपुर के सिटी पैलेस में चल रही भव्य सजावट को दिखाया गया है, जिसमें तान्या ने दावा किया है कि ये सजावट रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 2 फरवरी को होने वाली शादी के लिए की जा रही है। वीडियो में पैलेस के अंदर लाल रंग के बड़े पर्दों से की गई सजावट, बड़े-बड़े झूमर और खाने-पीने के गोल्डन बर्तनों की झलक दिखाई गई है, जो किसी शाही शादी का अहसास करा रही है।

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली रिएक्शन आने लगे हैं और कुछ यूजर्स इस खबर के सच होने की कामना कर रहे हैं, तो कुछ इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बता रहे हैं। एक यूजर ने तो वेडिंग की तारीख पता करने की भी रिक्वेस्ट कर दी। तो वहीं, कुछ यूजर्स ने जानकारी लीक करने पर सवाल भी उठाए हैं। दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब रश्मिका और विजय की शादी को लेकर खबरें आई हैं। अक्टूबर 2025 में भी ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों ने हैदराबाद में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है, जिसमें केवल उनके परिवार के सदस्य ही मौजूद थे।

आखिर रश्मिका और विजय की शादी का क्या है सच

आपको बता दें कि रश्मिका और विजय ने 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी थीं। 2019 में उन्होंने ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ काम किया, और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस मानते हैं कि वे 2018 से साथ हैं।

अगर दोनो की फिल्मों की बात करें तो, रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों में 2025 में ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘कुबेरा’, ‘थामा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ शामिल हैं। 2026 में उनके पास ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ जैसी फिल्में हैं। तो वहीं, विजय देवरकोंडा के पास ‘Rowdy Janardhana’ और ‘Ranabaali’ जैसी फिल्में हैं। हालांकि, इन खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, तो किसी भी अफवाहों पर भरोसा ना करें।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow