‘द केरला स्टोरी 2’ के विवादित बीफ सीन पर फूटा अनुराग कश्यप का गुस्सा, फिल्म को कहा घटिया और बकवास!

Anurag Kashyap on the Kerala Story 2: अनुराग कश्यप ने मीडिया से बातचीत के दौरान 'द केरल स्टोरी 2' पर टिप्पणी करते हुए इसे प्रोपेगेंडा बताया और ट्रेलर के विवादित बीफ सीन पर रिएक्शन देते हुए कहा कि निर्माता लालची है।

‘द केरला स्टोरी 2’ के विवादित बीफ सीन पर फूटा अनुराग कश्यप का गुस्सा, फिल्म को कहा घटिया और बकवास!

Anurag Kashyap on the Kerala Story 2: फिल्म निर्माता-अभिनेता अनुराग कश्यप ने कोच्चि हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान ‘द केरल स्टोरी 2’ पर टिप्पणी करते हुए इसे प्रोपेगेंडा बताया। ट्रेलर में दिखाए गए विवादित गोमांस (Beef) खिलाने के सीन पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने इसकी सच्चाई पर सवाल उठाते हुए पूछा, “ऐसा कोई गोमांस खिलाता है?” उन्होंने फिल्म को ‘बकवास… घटिया फिल्म’ बताया। उनके इन बयानों के कारण फिल्म के विवादास्पद कंटेंट पर बहस को और तेज हो गई है।

पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (2023) की तरह ही, आने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ भी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। अनुराग कश्यप ने फिल्म को सिर्फ प्रोपेगेंडा बताया है और निर्माताओं द्वारा पैसा कमाने का जरिया बताया है। उन्होंने ट्रेलर में दिखाए गए Beef खिलाने के विवादित बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीन में एक हिंदू महिला को जबरदस्ती गोमांस खिलाया जा रहा है। ट्रेलर में दिखाए गए इस सीन पर पहले से ही लोगों का आक्रोश दिखाई दे रहा है।

अनुराग कश्यप का ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बयान

कोच्चि में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचे अनुराग कश्यप से जब एयरपोर्ट पर एक पत्रकार ने ‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे में सवाल किया, तो डायरेक्टर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘बकवास’ फिल्म बताया। उन्होंने कहा, “बकवास फिल्म। केरल स्टोरी एक घटिया फिल्म है। यह प्रचार है, बकवास है… घटिया फिल्म। ऐसे कौन गोमांस खिलाता है? ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता, जैसे इस में गोमांस खिला रहा है। घटिया फिल्म, इसे बकवास कहते हैं।”

द केरल स्टोरी 2 का निर्माता लालची है

फिल्म मेकर्स पर कटाक्ष करते हुए अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “वे सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं, लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्म निर्माता लालची है। उसे बस पैसा चाहिए।”

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही एक बड़ा पॉलिटिकल विवाद खड़ा हो गया है। ट्रेलर के बाद मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने सबसे पहले इसकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इस फिल्म को ‘राज्य के प्रति नफरत फैलाने और इसकी धर्मनिरपेक्ष परंपरा को कमजोर करने के इरादे से’ बनाया गया है।

उन्होंने कहा, “हमें केरल को, जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है, लगातार विकास में अग्रणी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक आदर्श है, को आतंकवाद के केंद्र के रूप में दर्शाने के प्रयासों को सामूहिक रूप से अस्वीकार करना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “दर्शकों की जिम्मेदारी है कि वो सुनिश्चित करें कि केरल की धर्मनिरपेक्ष नींव झूठे प्रचार से कमजोर न हो और धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के मूल्यों को कायम रखते हुए ऐसी बातों को खारिज करें।”

‘द केरल स्टोरी 2’ के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने क्या कहा?

द केरल स्टोरी 2 के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने ‘सांप्रदायिक एजेंडा’ वाली टिप्पणी पर हुई आलोचना का जवाब देते हुए एएनआई को बताया: “हम केरल के पीछे नहीं पड़े हैं। केरल भगवान की भूमि है… हम चाहते हैं कि उस राज्य से यह बुराई जल्द से जल्द जड़ से जड़ से खत्म हो जाए।”

उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोगों ने पहली फिल्म की आलोचना करते हुए दावा किया कि 32,000 का आंकड़ा गलत था। हमने इस आंकड़े पर YouTube पर एक वीडियो बनाया है, जो अभी उपलब्ध है। हमने इसमें नाम और आंकड़े भी शामिल किए हैं। सरकार के पास हमसे भी अधिक आंकड़े होंगे, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद से हमने कभी भी कोई सख्त कार्रवाई होने की जानकारी नहीं सुनी है…”

‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे में

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें अदा शर्मा की जगह उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने और निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow