CSK vs MI: चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, क्या धोनी खेल रहे हैं? देखें प्लेइंग 11

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। सीएसके ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। लखनऊ ने मयंक की जगह आवेश खान की वापसी हुई है, जबकि जोश इंग्लिस भी वापसी करने में सफल रहे हैं।

CSK vs MI: चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, क्या धोनी खेल रहे हैं? देखें प्लेइंग 11

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 53वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

चेन्नई ने नहीं किया कोई बदलाव

टॉस के बाद चेन्नई के कप्तान ने कहा, “हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट कवर्स से ढका हुआ था और आस-पास बारिश भी हो रही थी। दिन के मैचों में पिच का बर्ताव थोड़ा अलग होता है, लेकिन हमें हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा और फिर उन्हें कम स्कोर पर रोकना होगा। पिछले 7-8 मैचों में हमारे प्रदर्शन को लेकर हम काफी सकारात्मक हैं। यह एक अच्छा बदलाव रहा है और हम इसी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

LSG ने अपनी प्लेइंग 11 में किया ये बदलाव

ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते हैं। अब हम हर मैच पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। साथ ही, हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और बेहतर क्रिकेट खेलने पर भी जोर देना होगा। मुझे लगता है कि फिलहाल हमारा पूरा फोकस सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलने पर है। टूर्नामेंट में हमें कुछ अच्छे पल मिले हैं। कई मैचों में जीत का मौका हमारे पास था, लेकिन हम उसे भुना नहीं पाए। यही हमारे लिए एक बड़ी सीख है। जैसा कि मैंने मुंबई में भी कहा था, टूर्नामेंट जितना आगे बढ़ रहा है, हम हर मैच में 200% देने की कोशिश कर रहे हैं और आगे भी यही करते रहेंगे। टीम में इस मैच के लिए दो बदलाव किए गए हैं। जोश इंग्लिश टीम में वापस आए हैं, क्योंकि पिछले मैच में उन्हें चोट लग गई थी। वहीं आवेश खान ने मयंक की जगह ली है।”

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैच जीते, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दो बार विजयी रही है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी। 

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow