1973 का ‘नेपाल प्लेन हाईजैक’ जिसमें सवार थीं हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री, जानिए क्या था कनेक्शन
Mala Sinha Victim of Nepal Plane Hijack: नेपाल का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही सुशीला कार्की भी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। मगर अब उनके पति का नाम एक विमान की हाइजैकिंग में सामने आ रहा है जिमसें 70 के दशक की अभिनेत्री माला सिन्हा भी सवार थीं।

Mala Sinha Victim of Nepal Plane Hijack: नेपाल में इन दिनों भ्रष्टाचार के विरोध में Gen Z का महाआंदोलन चल रहा है। इस प्रोटेस्ट के कारण वहां के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा तक देना पड़ गया है। नेपाल में तख्तापलट की ये घटना पूरी दुनिया में चर्चा में है और इसके चलते नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की का नाम सुर्खियों में है। नेपाल के अंतरिम पीएम के रूप में सुशीला कार्की ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है।
आपको बता दें कि सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की स्टूडेंट रहीं हैं। और उन्होंने नेपाल के अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बड़े फैसले सुनाये थे। लोग उनको उनके इन्हीं साहसिक निर्णयों के लिए एक सशक्त लीडर के रूप में देखते हैं। मगर आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उनके पति का नाम 1973 में हुई एक प्लेन हाइजैकिंग से जुड़ा हुआ है।
1973 की प्लेन हाइजैकिंग और अभिनेत्री माला सिन्हा
दरअसल, ये बात 10 जून 1973 की है जब नेपाल एयरलाइंस का एक विमान बिराटनगर से काठमांडू के लिए रवाना हुआ था। मगर प्लेन को उसकी डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले ही हाईजैक कर लिया गया। आपको बता दें कि ये विमान 19-सीटर ट्विन ऑटर था और इसमें 19 यात्री और तीन क्रू मेंबर्स सवार थे। जानकर हैरानी होगी कि इन विमान को हाईजैक करने वाला, शख्स कोई और नहीं बल्कि सुशीला कार्की के पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी थे। बता दें कि इस हाइजैकिंग का मुख्य कारण सिर्फ और सिर्फ पैसा था। इस हवाई जहाज में कुल 19 लोग सवार थे जिनमें हिंदी सिनेमा की मशहूर माला सिन्हा भी एक थीं। हाइजैकिंग की खबर से भारत में सनसनी फैल गई थी।
माला सिन्हा और नेपाल का कनेक्शन

1960-1970 के दशक की मशहूर अभिनेत्री को अनपढ़, आंखें, प्यासा, हिमालय की गोद में और प्यार का सागर जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय के लिए जाना जाता है। माला सिन्हा ने देव आनंद, धर्मेंद्र, राजेंद्र कुमार, और राज कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया और कई सुपर हिट फिल्में भी दीं थीं। आपको बता दें कि माला सिन्हा ने नेपाली एक्टर चिदंबरम प्रसाद लोहानी से शादी की थी। इसी वजह से उनका नेपाल आना-जाना लगा रहता था। दोनों ने साथ में एक फिल्म में भी काम किया था जिसका नाम था ‘मैतीघर’।
30 लाख रुपये के लिए किया गया था प्लेन हाईजैक
इस प्लेन में यात्रियों के साथ बिराटनगर के अलग-अलग बैंकों के 30 लाख रुपये भी ले जाए जा रहे थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस अपहरण की प्लानिंग और प्लॉटिंग नेपाली कांग्रेस नेता और नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला जो बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के चाचा थे के द्वारा की गई थी। इन हाईजैक के द्वारा गिरिजा प्रसाद नेपाल में चल रही राजशाही के खिलाफ प्रदर्शन और संघर्ष के लिए पैसा जमा करना चाहते थे। गौरतलब है कि विमान अपहरण की ये घटना पहली घटना थी जो पैसों के लिए की गई थी। हाईजैकर्स ने विमान को बिहार के फोर्ब्सगंज के एक घास के मैदान पर उतार दिया था और पैसा लूट कर वहां से रफूचक्कर हो गए थे। इस पैसे को कार से दार्जिलिंग ले जाया गया और छिपा दिया गया था।
इस घटना के कुछ दिनों बाद सुबेदी और उनके बाकी साथी अपहरणकर्ताओं को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया और दो साल की सजा सुनाई गई, मगर 1975 में भारत में लगी एमरजेंसी के दौरान जेल से रिहा कर दिया गया।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?






