’12 की उम्र में हार्मोन हिट करते हैं’, काजोल ने बेटी नयासा संग रिश्ते पर किया खुलासा, बोलीं- तीन साल लड़ाई होती रही
Kajol Nysa Devgan Relationship: अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में अपने बेटी न्यासा के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक अहम खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
Kajol Nysa Devgan Relationship: बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में अपनी बेटी न्यासा की परवरिश को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जेन-जी बच्चों को समझना और उनके साथ रिश्ता संतुलित रखना आसान नहीं होता। एक समय ऐसा भी आया था जब मां-बेटी के बीच लगातार मतभेद होते थे और दोनों के रिश्ते को संभालने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ीं। क्या कुछ कहा है काजोल ने, चलिए जानते हैं।
काजोल ने बेटी न्यासा संग रिश्ते पर की बात (Kajol Nysa Devgan Relationship)
काजोल ने एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान कहा कि जब न्यासा किशोरावस्था में थीं, तब उनके व्यवहार में अचानक बदलाव आया और उसी समय से मां-बेटी के बीच दूरी बढ़ने लगी। काजोल ने कहा वो 12 साल की थी और उस वक्त हार्मोन हिट करते हैं। हमारे बीच काफी लड़ाई होती थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उस दौर में कई बार दोनों ही भावनात्मक रूप से असंतुलित हो जाती थीं और छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती थी। हालांकि, उन्होंने समय रहते यह समझ लिया कि एक मां के तौर पर उन्हें ज्यादा धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।
तीन साल खराब रहा बेटी के साथ रिश्ता
काजोल ने बताया कि लगभग तीन वर्षों तक यह स्थिति बनी रही, जब दोनों एक-दूसरे की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी सोच बदली और बेटी से बहस करने के बजाय संवाद बढ़ाने का रास्ता चुना। उनका मानना है कि बच्चों को समझने के लिए उन्हें बोलने का मौका देना और उनकी बात ध्यान से सुनना सबसे जरूरी होता है। यही बदलाव उनके रिश्ते में पॉजिटिव मोड़ लेकर आया।
मां-बेटी के रिश्ते को मिली मजबूती (Kajol Nysa Devgan Relationship)
अभिनेत्री के अनुसार, इस अनुभव ने उन्हें एक बड़ी सीख दी कि माता-पिता का काम सिर्फ सलाह देना नहीं, बल्कि बच्चों की भावनाओं को समझना भी होता है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने न्यासा को खुलकर अपनी बात रखने की आजादी दी, तभी मां-बेटी के रिश्ते में मजबूती आई और दोनों पहले से ज्यादा करीब हो गईं। आज दोनों के बीच बेहतर समझ और अपनापन दिखाई देता है।
काजोल ने 23वें जन्मदिन पर किया विश
हाल ही में न्यासा के 23वें जन्मदिन पर काजोल ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते हुए भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने अपनी बेटी को जीवन की सबसे बड़ी खुशी बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। काजोल पहले भी कई बार ये साफ कर चुकी हैं कि न्यासा फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में आने की इच्छा नहीं रखतीं और अपने अलग रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती हैं।
गौरतलब है कि काजोल और अजय देवगन की शादी साल 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं- न्यासा और युग। दोनों कलाकार हमेशा अपने पारिवारिक जीवन को निजी रखने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन समय-समय पर वे अपने बच्चों से जुड़े अनुभव साझा करते रहते हैं, जिससे फैंस को उनके व्यक्तिगत जीवन की झलक मिलती है।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?