104 मिनट की वो हॉरर फिल्म जिसने हिला दिया बॉलीवुड, 7 साल बाद लौटा पार्ट 2

Tumbad Movie Release Date: 104 104 मिनट की वो हॉरर फिल्म जिसने बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था, अब 7 साल बाद अपने नए अवतार के साथ वापस लौटने वाली है। पहली फिल्म ने अपनी डरावनी स्टोरीलाइन, सस्पेंस और माहौल से दर्शकों के दिलों में एक अलौकिक जगह बनाई थी।

104 मिनट की वो हॉरर फिल्म जिसने हिला दिया बॉलीवुड, 7 साल बाद लौटा पार्ट 2

Tumbad Movie Release Date: साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा असर नहीं दिखा पाई थी और इसे फ्लॉप में से एक कहा गया था, लेकिन साल 2024 में जब इस फिल्म को दोबारा थिएटर में रिलीज किया गया, तो इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। बता दें, ‘तुम्बाड’ ने 28 दिनों में 30.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन करते हुए अपने पुराने रिकॉर्ड को कई गुना पार कर लिया है। तो दूसरी ओर, इस फिल्म ने 21 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ से भी ज्यादा का आंकड़ा छू लिया।

हॉरर फिल्म है जो अपनी कहानी डरावनी और खौफनाक है

104 मिनट की ‘तुम्बाड’ एक हॉरर फिल्म है जो अपनी कहानी और डरावनी और खौफनाक दुनिया के वजह से खूब सराही गई थी। अब मेकर्स ने इसकी कामयाबी को देखते हुए इसके दूसरे पार्ट की एलान कर दिया है। बता दें, ‘तुम्बाड 2’ को 3 दिसंबर 2027 को रिलीज किया जाएगा। इस पर मेकर्स का कहना है कि इस नए पार्ट में कहानी और भी ज्यादा रहस्यमयी, डरावनी और खौफनाक होगी।

इतना ही नहीं, फिल्म ‘तुम्बाड’ ने दर्शकों को अपनी अलग अंदाज और कहानी से प्रभावित किया है, जो पहले फ्लॉप मानी गई थी, लेकिन फिर से रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर बनी। अब फैंस को इसके अगले भाग का बेहद इंतजार है।

फिल्म ‘तुम्बाड’ की सफलता

इस फिल्म को 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 8 नॉमिनेशन मिले, जिसमें से इसने 3 अवार्ड अपने नाम किए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट आर्ट डायरेक्टर और बेस्ट साउंड डिजाइन। क्रिटिक्स ने फिल्म को इसकी रोमांचक कहानी, बेहतरीन प्रोडक्शन डिजाइन और जबरदस्त सिनेमैटोग्राफी के लिए पसंद किया।

बता दें, फिल्म तुम्बाड का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है, जबकि आनंद गांधी इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और आदेश प्रसाद सह-निर्देशक हैं। इसके साथ ही, मितेश शाह, प्रसाद, बर्वे और गांधी के जरिए लिखित इस फिल्म का निर्माण सोहम शाह, आनंद एल. राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने किया है। दरअसल, इस फिल्म ‘तुम्बाड’ की सफलता ये दिखाती है कि सही समय और प्रचार से किसी भी फिल्म की किस्मत पलट सकती है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow