10 साल से नौकरानी के साथ गलत काम करता रहा ‘धुरंधर’ का ये एक्टर, कौन है नदीम खान जो अब हुआ गिरफ्तार?

Who is Nadeem Khan Got Arrested: 'धुरंधर' में काम कर चुके अभिनेता नदीम खान को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं नदीम खान।

10 साल से नौकरानी के साथ गलत काम करता रहा ‘धुरंधर’ का ये एक्टर, कौन है नदीम खान जो अब हुआ गिरफ्तार?

Who is Nadeem Khan Got Arrested: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सपोर्टिंग रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नदीम खान को एक गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी नौकरानी के साथ कई वर्षों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इस गिरफ्तारी के बाद न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि मनोरंजन जगत में भी हलचल मच गई है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नदीम खान कौन हैं और उनका अब तक का सफर कैसा रहा है।

क्या है पूरा मामला? (Nadeem Khan Got Arrested)

पुलिस के मुताबिक, 41 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर 22 जनवरी को नदीम खान को हिरासत में लिया गया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने करीब करीब 10 सालों तक महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और हर बार शादी का झूठा भरोसा देता रहा। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत मालवणी इलाके में हुई थी, जिसके चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को संबंधित थाने में ट्रांसफर किया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है और जांच जारी है।

थिएटर से फिल्मों तक का सफर (Who is Nadeem Khan Got Arrested)

नदीम खान कोई नया नाम नहीं हैं। उन्होंने कई वर्षों तक थिएटर में काम किया और मंच पर अलग-अलग किरदार निभाए। इसके बाद उन्हें टीवी, ओटीटी और फिल्मों में छोटे लेकिन अहम रोल मिलने लगे। मुंबई में लंबे समय से सक्रिय रहे नदीम ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान संघर्ष के दम पर बनाई थी।

बड़े सितारों के साथ किया काम

अपने करियर में नदीम खान को अमिताभ बच्चन, असरानी, आदिल हुसैन, संजय मिश्रा, नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला। उनकी फिल्मोग्राफी में ‘मिमी’, ‘वध’, ‘धड़क’, ‘मिसेज सीरियल किलर’ और ‘मुखबिर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर इन कलाकारों के साथ पुरानी तस्वीरें साझा करते रहे हैं।

‘धुरंधर’ में निभाया अहम किरदार

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ में नदीम खान ने अहलक नाम के किरदार को निभाया था, जो देखने में एक साधारण रसोइया लगता है लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ लाता है। उनका किरदार गुप्त रूप से पुलिस की मदद करता हुआ दिखाया गया था और अंत में उसकी सच्चाई सामने आने पर उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है। ये भूमिका उनके करियर की चर्चित भूमिकाओं में गिनी जाती है।

आने वाले प्रोजेक्ट पर संकट

गिरफ्तारी से पहले नदीम खान फिल्म ‘वध 2’ में नजर आने वाले थे, जो 2022 की सराही गई फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म की रिलीज नजदीक बताई जा रही थी, लेकिन अब इस विवाद का असर फिल्म पर पड़ेगा या नहीं, ये साफ नहीं है।

नदीम खान ने नहीं दिया कोई बयान

अब तक न तो नदीम खान और न ही उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। मामले ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में पावर, भरोसे और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बहस छेड़ दी है। जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आएगा, लेकिन फिलहाल ये मामला फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर उभरा है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow