‘सुपरहीरो’ अवतार में नजर आएंगे सलमान खान, साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ मचाएंगे धमाल, जानें फिल्म रिलीज डेट
Salman Khan Superhero Movie: सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। वह अब सुपरहीरो अवतार में नजर आने वाले हैं।
Salman Khan Upcoming Superhero Movie: सलमान खान फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ‘भाईजान’ अब सुपरहीरो अवतार में नजर आने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को राज और डीके साथ मिलकर बना रहे हैं, जिन्होंने ‘द फैमिली मैन’ जैसी हिट सीरीज दी है। चलिए जानते हैं, ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी?
क्या है अपडेट, कब होगी फिल्म रिलीज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म पर काम तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी यह प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। यानी मेकर्स फिल्म के बड़े स्केल, लुक और टेक्निकल चीजों को फाइनल करने में जुटे हैं। राज और डीके इस प्रोजेक्ट को एक इंटरनेशनल लेवल की फिल्म बनाना चाहते हैं, ताकि इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाया जा सके।
साउथ की ये एक्ट्रेस साथ आएंगी नजर!
फिल्म की फीमेल लीड को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। खासतौर पर साउथ की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का, लेकिन उनके नाम पर अभी मुहर नहीं लगी है। मेकर्स अभी भी अलग-अलग ऑप्शन देख रहे हैं और आने वाले महीनों में ही फाइनल कास्ट का ऐलान किया जाएगा।
यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह सलमान खान का पहला फुल-फ्लेज्ड सुपरहीरो प्रोजेक्ट है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है। राज और डीके के साथ उनका यह कोलेबोरेशन पहले ही काफी चर्चा बटोर रहा है और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चला, तो फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू हो सकती है। इसे 2027 के अंत और 2028 के मध्य तक रिलीज की जा सकती है।
इसी बीच, सलमान खान एक और बड़े प्रोजेक्ट में बिजी हैं। वह एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म को दिल राजू प्रेजेंट कर रहे हैं और इसे 2027 की ईद पर रिलीज करने की तैयारी है। कुल मिलाकर, सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं, जहां एक तरफ सुपरहीरो अवतार देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ दमदार एक्शन फिल्म भी बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?