‘सपना था विश्व गुरु बनने का…’ न लोगों को काम दे पाए, न ही नौकरी और अब LPG के लाले- अखिलेश यादव

LPG Crisis : LPG के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार को घेरा है, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'जो लोग काम नहीं दे पाए, नौकरी नहीं दे पाए, जो आज LPG नहीं दे पा रहे हैं।

‘सपना था विश्व गुरु बनने का…’ न लोगों को काम दे पाए, न ही नौकरी और अब LPG के लाले- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘जो लोग काम नहीं दे पाए, नौकरी नहीं दे पाए, जो आज LPG नहीं दे पा रहे हैं उत्तर प्रदेश के लोगों ने LPG का नया नाम रखा है- लापता गैस। न केवल गैस बल्कि डीजल-पेट्रोल महंगी होती जा रही हैं और जो ये सपना दिखा देते हैं कि हम विश्व गुरु बनेंगे…जिस समय युद्ध होना था उस समय ईरान और अमेरिका को समझाने में सफल हो जाते तो न ईरान का इतना नुकसान होता और न ही इतनी जाने जाती…लेकिन अजीब लोग हैं हर मौका खो देते हैं। इन्होंने मेक इन इंडिया का सपना दिखाया था…ये लोग सिर्फ लोगों को घुमराह करना चाहते हैं।’

LPG किल्लत पर पहले भी कर चुके सवाल

देश भर में हो रही LPG की किल्लत पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा था। अखिलेश यादव ने कहा था कि जब सरकार कह रही है कि देश में गैस की किसी भी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है तो यह लंबी-लंबी लाइनें क्यों लगी हैं। आखिर क्यों ऐसा हो रहा है? अखिलेश यादव ने अपने X अकाउंट पर लिखा, LPG का अब नया नाम है लापता गैस।

डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश यादव हैं अफवाह यादव

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को ‘अफवाह यादव और अफवाह गांधी’ बता दिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव दिनभर अफवाह फैलाते रहते हैं और झूठ का प्रोपेगेंडा चलाते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने यह बातें LPG क्राइसिस को लेकर कही।

केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि देश में किसी भी प्रकार की कोई LPG की कमी नहीं है। रोज 75 लाख से अधिक सिलिंडर बुकिंग हो रहे हैं। हमारी विदेश नीति बहुत स्ट्रांग है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक है। हमारे जहाज होर्मुज स्टेट से गुजर रहे हैं। दो दिन में दो जहाज देश में पहुंच आएंगे।

सांसद डिंपल यादव ने भी किया था हमला

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘पैनिक नहीं फैलाया जा रहा है। सरकार से पूछा जा रहा है कि उनकी क्या तैयारी है क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से जो वीडियो सामने आ रही हैं, न्यूज के माध्यम से जो सामने आ रहा है, उसमें देखने को मिल रहा है कि लोग लंबी कतारों में खड़े हैं। सरकार समझे कि दिक्कत है और इससे निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है, इसपर स्पष्ट रूप से अपनी बात को रखे।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow