सनी–बॉबी से मिलकर छलका शत्रुघ्न सिन्हा का दर्द, धर्मेंद्र के निधन पर लिखा दिल छू लेने वाला ये पोस्ट

Shatrughan Sinha Post Dharmendra Death: धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था। शत्रुघ्न सिन्हा ने अब भारी मन से अपने बड़े भाई को याद किया है और उनके बच्चों से मुलाकात के बारे में पोस्ट किया है।

सनी–बॉबी से मिलकर छलका शत्रुघ्न सिन्हा का दर्द, धर्मेंद्र के निधन पर लिखा दिल छू लेने वाला ये पोस्ट

Shatrughan Sinha Post Dharmendra Death: धर्मेंद्र के जिगरी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इमोशनल पोस्ट कर अपने फैंस को भी रुला दिया है। जहां धर्मेंद्र के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा का दिल भी टूट गया है। शत्रुघ्न सिन्हा धर्मेंद्र की प्रेयर मीट और निधन के समय मुंबई में नहीं थे, जैसे ही वह लौटे, इस दुख की घड़ी में सबसे पहले देओल परिवार से मिलने उनके घर चले गए। इस दौरान उन्होंने दुख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने पोस्ट कर इस मुलाकात के बारे में बताया और धर्मेंद्र को बड़ा भाई लिखा।

निधन के बाद धर्मेंद्र के परिवार से मिले शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha Post Dharmendra Death)

धर्मेंद्र के निधन के समय शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में थे, जिस वजह से वह अंतिम संस्कार और बाद में हुई प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हो पाए थे। मुंबई लौटते ही, शत्रुघ्न सिन्हा ने देओल परिवार से मिलकर अपना फर्ज निभाया और उनसे मुलाकात की। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर धर्मेंद्र के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “दिल्ली से लौटने पर, बहुत भारी दुख के साथ हमारे सबसे प्यारे फैमिली फ्रेंड, हमारे बड़े भाई @aapkadharam के घर गया।”

शत्रुघ्न सिन्हा हुए धर्मेंद्र के निधन से इमोशनल (Shatrughan Sinha Emotional After Dharmendra Death)

शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और सभी को याद किया। उन्होंने लिखा, “उनके प्यारे बेटों सनी देओल और बॉबी देओल उनकी अट्रैक्टिव चार्मिंग पत्नी तान्या, उनके हैंडसम बेटों धरम और खासकर आर्यमन से मिलना दिल को छू लेने वाला था।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा कि धर्मेंद्र एक शानदार इंसान थे और उन्होंने कई लोगों की जिंदगियों को छुआ। शत्रुघ्न ने कहा, “उन सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और धर्मजी को याद किया कि वह एक शानदार इंसान थे और उन्होंने जिन कई जिंदगियों को छुआ, उनके लिए हमेशा रहेंगे। इस दुख की घड़ी में उनकी शांति और हिम्मत के लिए प्रार्थना भी की।”

Shatrughan Sinha Emotional After Dharmendra Death

धर्मेंद्र और शत्रुघ्न की गहरी दोस्ती (Shatrughan Sinha Dharmendra)

धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने करियर की शुरुआत में ही साथ काम किया था। धर्मेंद्र के लगभग सात साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में उनके साथ स्क्रीन शेयर की। धर्मेंद्र जब बीमार चल रहे थे उस समय भी शत्रुघ्न सिन्हा उनसे मिलने उनके घर गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही खबर आई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है।  

धर्मेंद्र की हुई थी प्रेयर मीट (Dharmendra Prayer Meet)

बता दें, गुरुवार को धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटों सनी और बॉबी ने ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम से एक प्रेयर मीट का आयोजन किया थी। जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। एक्ट्रेस रेखा भी इस प्रार्थना सभा में पहुंची थी। उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow