म्यूजिक इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़, राजवीर जवंदा के बाद एक और पंजाबी लोक गायक गुरमीत मान का हुआ निधन

Punjabi folk singer Gurmeet Maan Dies: म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बार फिर दिल को दहला देने वाली खबर मिली है। पंजाबी लोक संगीत के प्रसिद्ध गायक गुरमीत मान का निधन हो गया है…

म्यूजिक इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़, राजवीर जवंदा के बाद एक और पंजाबी लोक गायक गुरमीत मान का हुआ निधन

Punjabi folk singer Gurmeet Maan Dies: पंजाबी संगीत जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले फेमस लोक गायक गुरमीत मान का निधन हो गया है। इससे पहले राजवीर जवंदा के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। अब गुरमीत मान की मौत से उनके फैंस और संगीत प्रेमी सदमे में हैं, और उनके जाने का शोक हर कहीं पसरा हुआ है।

दरअसल, वो पंजाब के रोपड़ जिले के रहने वाले थे और अपने गानों के साथ-साथ पंजाब पुलिस में भी सेवाएं दे रहे थे। उनकी मौत से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजवीर जवंदा के बाद एक और पंजाबी लोक गायक गुरमीत मान निधन

दरअसल, गुरमीत मान ने कई सालों तक पंजाबी संस्कृति को अपनी गायकी के माध्यम से जीवंत रखा। वो प्रीत पायल के साथ अपने प्रसिद्ध डुएट के लिए पूरे पंजाब में जाने जाते थे।

बता दें कि उनके गीतों की मधुरता और लोकधुनें आज भी गांव-गांव में सुनी जाती हैं। इन गीतों ने कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया और पंजाबी संगीत के परंपरागत स्वरूप को जिंदा रखा था। साथ ही उनकी आवाज की खासियत और उनका संगीत उन्हें सबसे अलग बनाता था। उनकी सरलता और सादगी थी, जिसने सुनने वालों का दिल छू लिया।

गीतों और स्मृतियों

हालांकि, गायिका प्रीत पायल के साथ उनकी जोड़ी हमेशा यादगार रहेगी। अब उनके गीतों और स्मृतियों के जरिए पंजाबी संगीत का ये सिलसिला जारी रहेगा। गुरमीत मान का यूं अचानक जाना संगीत जगत के लिए काफी दुखद और लॉस की बात है। उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, और उनके चाहने वालों ने अपने प्रिय कलाकार को हमेशा के लिए याद रखेंगे।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow