‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बदल गए राकेश बेदी, डेविड धवन बोले- चाल ही बदल गई है
David Dhawan On Rakesh Bedi In Dhurandhar 2: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी को लेकर डेविड धवन ने मजाकिया अंदाज में चौंकाने वाला बयान दिया है। क्या कुछ कहा है डेविड धवन ने, चलिए जानते हैं।
David Dhawan On Rakesh Bedi In Dhurandhar 2: दुनिया में कई ऐसे कलाकार होते हैं जिन्हें उनकी प्रतिभा के बावजूद देर से पहचान मिलती है। दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी भी उन्हीं कलाकारों में शामिल हैं, जिन्हें हाल के दिनों में फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद नई पहचान और जबरदस्त सराहना मिल रही है। अब उनके पुराने दोस्त और मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने भी इस बदलती लोकप्रियता पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है।
डेविड धवन ने दी प्रतिक्रिया (David Dhawan On Rakesh Bedi In Dhurandhar 2)
दरअसल, हाल ही में डेविड धवन ने अपने दोस्त राकेश बेदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें ये पहचान बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि दोनों की दोस्ती करीब 50 साल पुरानी है और यह रिश्ता फिल्मी दुनिया में आने से भी पहले का है। दोनों ने साथ में पढ़ाई की और शुरुआती संघर्ष के दिनों को भी एक साथ जिया। ऐसे में आज राकेश बेदी को मिल रही पहचान उन्हें बेहद खुशी दे रही है।
मजाकिया अंदाज में बोले- चाल की बदल गई है
डेविड धवन ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि अब राकेश बेदी की चाल ही बदल गई है। हालांकि उन्होंने ये बात पूरी तरह दोस्ताना और मजाकिया अंदाज में कही। उनका कहना था कि जब किसी कलाकार को लंबे समय बाद सफलता मिलती है तो उसके आत्मविश्वास में बदलाव आना स्वाभाविक होता है। उन्होंने कहा कि राकेश बेदी हमेशा से शानदार अभिनेता रहे हैं, लेकिन दर्शकों ने अब जाकर उनकी प्रतिभा को नए नजरिए से देखना शुरू किया है।
जमील जमाली के किरदार को मिला प्यार (David Dhawan On Rakesh Bedi In Dhurandhar 2)
गौरतलब है कि धुरंधर: द रिवेंज में राकेश बेदी के निभाए किरदार जमी़ल जमाली को दर्शकों से खासा प्यार मिला। इस फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है और इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही राकेश बेदी के अभिनय की चर्चा चारों ओर हो रही है।
डेविड धवन की नई फिल्म
डेविड धवन ने ये भी खुलासा किया कि राकेश बेदी उनकी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में राकेश बेदी दर्शकों को और भी दमदार भूमिकाओं में देखने को मिल सकते हैं।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?