‘धुरंधर से सबकी जली तो है’ जाकिर खान के बयान पर आग बबूला हुई अमीषा पटेल, बोलीं- खुद कुछ हासिल करो

Ameesha patel Vs Zakir Khan: धुरंधर फिल्म की सफलता को लेकर जाकिर खान ने बॉलीवुड को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री इससे जल रही है। ऐसे में अमीषा पटेल ने कॉमेडियन को लताड़ लगाई थी। अब फिर एक बार उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

‘धुरंधर से सबकी जली तो है’ जाकिर खान के बयान पर आग बबूला हुई अमीषा पटेल, बोलीं- खुद कुछ हासिल करो

Ameesha Patel On Zakir Khan: फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 35 दिन बाद भी फिल्म का थिएटर में गजब का बोलबाला है। लोग फिल्म के हर किरदार से लेकर डायलॉग के दीवाने हो गए हैं। ऐसे में जहां कई सितारें फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो इसे प्रोपगेंडा बता रहे हैं। कुछ समय पहले इसी को लेकर मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने एक ऐसा बयान दिया था जिससे हर कोई हैरान रह गया था। क्योंकि अवॉर्ड शो को दौरान कहा था कि ‘धुरंधर’ की सफलता से पूरी फिल्म इंडस्ट्री जल रही है।’ इसपर अमीषा पटेल ने पहले भी तीखा प्रहार किया था और अब एक बार फिर उनका गुस्सा जाकिर खान पर उतरा है। जिसे सुनकर हर कोई कह रहा है कि अमीषा का गुस्सा देखकर कोई भी डर जाए।

अमीषा पटेल ने जाकिर खान पर बोला हमला (Ameesha Patel On Zakir Khan)

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल संग खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जाकिर खान से कोई निजी दुश्मनी है, तो उन्होंने स्पष्ट किया, “मेरी उनसे कोई नाराजगी नहीं है और न ही मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानती हूं। लेकिन मुझे एक बात खटकती है। आजकल इन कॉमेडियन्स के लिए मंच पर खड़े होकर किसी कामयाब इंसान का मजाक उड़ाना बहुत आसान हो गया है। मेरा मानना है कि किसी को नीचा दिखाने से पहले आप खुद कुछ हासिल करके दिखाइए। एक बार सुपरस्टार बनकर तो देखिए, फिर जब लोग आपका मजाक उड़ाएंगे, तब मैं देखना चाहती हूं कि आप उसे कैसे लेते हैं।”

Ameesha Patel On Zakir Khan

इंडस्ट्री की जलन वाले दावे पर उठाए सवाल (Dhurandhar Success Zakir Khan Dig On Industry)

विवाद की जड़ जाकिर खान का वह बयान है जो उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दिया था। जाकिर ने मजाकिया लहजे में कहा था कि भले ही पूरी इंडस्ट्री ‘धुरंधर’ की तारीफ में सोशल मीडिया पोस्ट डाल रही हो, लेकिन अंदर ही अंदर सबकी ‘जली’ हुई है।

इस पर पलटवार करते हुए अमीषा ने पूछा, “जाकिर को आखिर यह सब बताया किसने? क्या इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें फोन करके कहा कि ‘हाय राम, धुरंधर हिट हो गई और हम बहुत असुरक्षित (Insecure) महसूस कर रहे हैं’? सच तो यह है कि ‘धुरंधर’ की सफलता ने लोगों को प्रेरित किया है। कई एक्टर्स ने इसकी तारीफ की और कहा कि हमें इस फिल्म से सीखने की जरूरत है। मैं उन 10 लोगों के नाम जानना चाहती हूं जिन्होंने जाकिर को फोन करके अपनी जलन के बारे में बताया।”

निगेटिविटी न फैलाने की सलाह

अमीषा पटेल ने पहले भी ट्वीट कर जाकिर को सलाह दी थी कि उन्हें इस तरह की नकारात्मकता नहीं फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक-दूसरे की सफलता का सम्मान करते हैं। अमीषा के मुताबिक, कॉमेडी के नाम पर किसी की मेहनत और कामयाबी को कमतर आंकना गलत है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग अमीषा की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं जाकिर के फैंस इसे महज एक ‘मजाक’ के तौर पर देखने की सलाह दे रहे हैं। अब देखना यह है कि ‘सख्त लौंडा’ फेम जाकिर खान अमीषा की इस ‘क्लास’ पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow