अस्पताल से सामने आया Video, राइज एंड फॉल फेम अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड की हालत देख सहमे फैंस
Nikki Tamboli Hospital Video Viral: अस्पताल से सामने आए एक वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है, जिसमें 'राइज एंड फॉल' फेम अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड की हालत दिखाई गई है। वीडियो में उनकी गंभीर स्थिति देखना मुश्किल हो रहा है।
Nikki Tamboli Hospital Video Viral: सोशल मीडिया पर अरबाज पटेल और निक्की तंबोली दोनों हमेशा एक्टिव रहते है और आए दिन अपनी वीडियो शेयर करते रहते है। अब ऐसी खबरें आ रही है कि ‘राइज एंड फॉल‘ फेम अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया और वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया है। बता दें, इस वीडियो में अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली की आंख पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड की हालत देख सहमे फैंस
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड अस्पताल से बाहर निकलते वक्त चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं और उनकी एक आंख पर साफेद पट्टी लगी हुई है और उनके साथ वहां अरबाज पटेल भी मौजूद थे, जो उन्हें सहारा देते नजर आए। हालांकि, वीडियो में वो ज्यादा कुछ बोलती नहीं दिखीं और कैमरों से बचने की कोशिश करती नजर आईं।
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ और क्या उनकी तबीयत अब ठीक है। कुछ फैंस ने उन्हें लेंस लगाने को मना किया। तो वहीं कई लोगों का मानना है कि शायद आंख में चोट लगने या किसी मेडिकल प्रोसीजर की वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा होगा।
अरबाज पटेल और न ही उनकी गर्लफ्रेंड
इतना ही नहीं, इस मामले में न तो अरबाज पटेल और न ही उनकी गर्लफ्रेंड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। दोनों की चुप्पी ने फैंस की बेचैनी और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और ये जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। बता दें, अरबाज पटेल हाल ही में अपने शो ‘राइज एंड फॉल’ की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। शो के जरिए उन्होंने अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली है, जिसके चलते उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रहती है। ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ी ये खबर तेजी से वायरल हो गई।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?