हम हर जगह किस करते हैं…फेमस अभिनेत्री के इंटीमेसी पर बेबाक बोल, मार्गोट रॉबी के सीन के हुए चर्चे

Margot Robbie on Intimacy With Jacob Elordi: हॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में इंटीमेसी को लेकर बेबाक बयान दिया है। अपनी फिल्म 'वुथरिंग हाइट्स' पर एक्ट्रेस ने हाल ही में बात की है।

हम हर जगह किस करते हैं…फेमस अभिनेत्री के इंटीमेसी पर बेबाक बोल, मार्गोट रॉबी के सीन के हुए चर्चे

Margot Robbie on Intimacy With Jacob Elordi: अंग्रेजी साहित्य की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में शामिल एमिली ब्रॉन्टे के उपन्यास ‘वुथरिंग हाइट्स’ का नया फिल्मी वर्जन इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बार वजह सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि फिल्म में दिखाई गई इंटीमेट सीन हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री मार्गोट रॉबी ने काफी बोल्ड और ग्लैमरस सीन किए हैं। अब इसी पर एक्ट्रेस ने हाल ही में बेबाक बयान दिया है।

अभिनेत्री के इंटीमेसी पर बेबाक बोल (Margot Robbie on Intimacy With Jacob Elordi)

हॉलीवुड अभिनेत्री मार्गोट रॉबी ने जिमी किमेल के शो में खुलासा किया है कि आने वाली ये फिल्म मूल उपन्यास से कहीं ज्यादा मॉडर्न और इंटीमेट सीन्स से भरी हुई है। मार्गोट रॉबी, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं और सह-निर्माता भी हैं, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में रोमांस को खुलकर दिखाया गया है।

हमने बहुत किस किया है- मार्गोट

उनके अनुसार, जहां किताब में भावनाएं ज्यादातर दबे शब्दों और संकेतों में सामने आती हैं, वहीं फिल्म में प्रेम को सीन के तौर पर ज्यादा सफाई और गहराई से पेश किया गया है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि फिल्म में किस करने के सीन काफी अधिक हैं, जो उपन्यास से बिल्कुल अलग अनुभव देते हैं। अभिनेत्री ने कहा, ‘हमने हर जगह किस किया है और बहुत किस किया है।’

बदला हुआ प्रेम का स्वर

1847 में प्रकाशित ‘वुथरिंग हाइट्स’ को उसकी गहरी, उग्र और कई बार अंधेरी प्रेम कहानी के लिए जाना जाता है। हीथक्लिफ और कैथरीन का प्रेम साहित्यिक इतिहास का सबसे जटिल रिश्ता माना जाता है। लेकिन मार्गोट रॉबी के मुताबिक, उपन्यास में शारीरिक निकटता बहुत सीमित है। वहीं फिल्म में भावनाओं के साथ-साथ शारीरिक अभिव्यक्ति को भी अहम स्थान दिया गया है।

रॉबी ने ये भी कहा कि फिल्म का मकसद सिर्फ उत्तेजना पैदा करना नहीं है, बल्कि प्यार की गहराई, अस्थिरता और इमोशनल उथल-पुथल को मॉडर्न सिनेमा की भाषा में दिखाना है। उनके मुताबिक, दर्शक फिल्म को बोल्ड जरूर पाएंगे, लेकिन ये सिर्फ उत्तेजक नहीं बल्कि गहराई से रोमांटिक भी है।

जैकब एलॉर्डी के साथ केमिस्ट्री

फिल्म में जैकब एलॉर्डी हीथक्लिफ की भूमिका में नजर आएंगे। मार्गोट रॉबी ने बताया कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री कहानी की आत्मा है। उन्होंने कहा कि इमोशनल सीन्स के साथ-साथ अंतरंग सीन भी किरदारों की मानसिक स्थिति और उनके रिश्ते की उग्रता को दिखाने के लिए जरूरी थे।

फिल्म के प्रीमियर के दौरान रॉबी ने यह भी साझा किया कि इस किरदार को निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन बेहद संतोषजनक अनुभव रहा। उनका किरदार हर सीन में भावनाओं के चरम पर होता है- कभी प्रेम, कभी पीड़ा और कभी गुस्से के रूप में।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow