‘ये बहुत शर्मनाक…’, लखनऊ कॉन्सर्ट में निकले सुनिधि चौहान के आंसू, रोते हुए मांगी माफी

Sunidhi Chauhan Gets Emotional: प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान बीती 7 मार्च को लखनऊ में अपने 'आई एम होम इंडिया टूर' के तहत आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं और फैंस से मांगी माफी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

‘ये बहुत शर्मनाक…’, लखनऊ कॉन्सर्ट में निकले सुनिधि चौहान के आंसू, रोते हुए मांगी माफी

Sunidhi Chauhan Gets Emotional: सिंगर सुनिधि चौहान, जो इन दिनों अपने ‘आई एम होम इंडिया टूर 2025-26’ पर हैं, ने 7 मार्च को लखनऊ के कूलब्रीज रिसॉर्ट्स में परफॉर्म किया। वहां परफॉरमेंस के दौरान वो भावुक हो गईं और स्टेज पर ही रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि उनका गला बहुत खराब है और उनकी आवाज शायद अच्छी न लगे। उन्होंने अपनी इस हालत के बावजूद गाने के लिए वहां मौजूद जनता से माफी भी मांगी।

परफॉर्मेंस के दौरान इमोशनल हुईं सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan Gets Emotional)

लखनऊ टूर के दौरान सुनिधि चौहान ने कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें सुनिधि को स्टेज पर अपने फैंस से रू-ब-रू होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में 42 वर्षीय सुनिधि कह रही हैं, “मेरा गला बहुत खराब है; आज मेरी आवाज बहुत ज्यादा खराब है। लेकिन मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं, और मैं फिर भी गाना चाहती हूं। हे भगवान, मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, और यह शर्मनाक है। मुझे बहुत खेद है। बस बात यह है कि मुझे थोड़ा… मैं हमेशा अपना 100% देना चाहती हूं।”

सुनिधि ने आगे कहा, “लेकिन दुर्भाग्य से, मैं कोशिश कर रही हूं, और शायद ऐसा न हो पाए, इसलिए कृपया मुझे अभी से क्षमा कर दीजिए। मैं अब आगे बढ़ रही हूं। आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” अपने चाहने वालों से बात करते हुए सुनिधि रोते हुए नजर आ रहीं हैं।

कोलकाता में होगा इस टूर का आखिर कॉन्सर्ट

जानकारी के लिए बता दें कि सुनिधि चौहान 14 मार्च को कोलकाता के एक्वाटिका ग्राउंड में परफॉर्म करेंगी, जो उनके दौरे का अंतिम पड़ाव होगा। इससे पहले उनके इस दौर की शुरुआत 24 दिसंबर, 2025 को मुंबई से हुई, इसके बाद दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर में उनके शोज हुए।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow