यूपी में 45 हजार से ज्यादा पदों पर होगी होमगार्डों की बंपर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

UP Home Guard Vacancy: उत्तर प्रदेश में 45 हजार से ज्यादा होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती जल्द शुरू होगी। जानें, पहली बार होने वाली लिखित परीक्षा, नई आयु सीमा और चयन प्रक्रिया में हुए बड़े बदलावों के बारे में पूरी जानकारी।

यूपी में 45 हजार से ज्यादा पदों पर होगी होमगार्डों की बंपर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

UP Home Guard Vacancy: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा मौका आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खाली पड़े 45 हजार से ज्यादा होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है। यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी।

UP Home Guard Vacancy के लिए नया बोर्ड बनेगा

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब पुलिस भर्ती एवं प्रशिक्षण बोर्ड के सहयोग से एक नया बोर्ड बनाया जाएगा, जो इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की निगरानी करेगा। इसका लक्ष्य एक तय समय-सीमा के भीतर योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है।

प्रदेश में कुल 1,18,348 स्वीकृत पद

सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, यह अब तक की सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Vacancy) में से एक हो सकती है। हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि होमगार्ड विभाग में भारी संख्या में पद खाली हैं। प्रदेश में कुल 1,18,348 स्वीकृत पदों में से वर्तमान में केवल 71,155 होमगार्ड ही सक्रिय हैं। इस तरह करीब 47,193 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने का रास्ता अब साफ हो गया है।

चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के निर्देश दिए हैं ताकि यह पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके। इन बदलावों के तहत अब होमगार्डों के चयन के लिए लिखित परीक्षा कराने को कहा गया है। इसके साथ ही, भर्ती के लिए पंजीकरण की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पात्रता मानदंडों को समय के अनुसार आधुनिक बनाया जाए और पूरी परीक्षण प्रणाली को और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि प्रदेश को सबसे योग्य और कुशल होमगार्ड मिल सकें।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow