युवराज सिंह का खुलासा, विराट कोहली और रवि शास्त्री पर निकाला गुस्सा, धोनी ने बताई थी कड़वी सच्चाई!
Yuvraj Singh Reveal on his Retirement: युवराज सिंह ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे विराट कोहली और रवि शास्त्री ने उन्हें अंधेरे में रखा और अंत में धोनी ने फोन कर उन्हें टीम से बाहर होने की सच्चाई बताई।
Yuvraj Singh on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने संन्यास (Retirement) को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। युवी ने बताया कि कैसे करियर के आखिरी दौर में तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने उन्हें मझधार में छोड़ दिया था। जो बात कप्तान और कोच होने के नाते कोहली-शास्त्री को बतानी चाहिए थी, उसका पता उन्हें दोस्त महेंद्र सिंह धोनी से चला था।
धोनी का वो एक फोन कॉल…
युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वह टीम से अंदर-बाहर हो रहे थे, तब किसी ने उनसे सीधे बात नहीं की। युवी ने कहा, ‘मुझे धोनी से पता चला था कि अब मेरा टीम में चयन नहीं किया जाएगा। उस समय धोनी कप्तान नहीं थे, लेकिन उन्होंने स्थिति को भांप लिया था। माही ने मुझे फोन किया और साफ कहा कि सिलेक्शन कमेटी अब तुम्हारी तरफ नहीं देख रही है और तुम उनकी प्लानिंग का हिस्सा नहीं हो।’ युवी ने आगे कहा कि धोनी की उस बात ने उन्हें एक सही नजरिया दिया, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि जो स्पष्टता कोच और कप्तान को देनी चाहिए थी, वह धोनी ने दी।
‘इज्जत और साफ बात तो बनती थी’
विराट कोहली और रवि शास्त्री पर निशाना साधते हुए युवराज ने कहा, ‘उस समय मुझे लगा कि मैं बीच में फंस गया हूं। मैंने देश के लिए इतना क्रिकेट खेला है, कम से कम मेरे लिए थोड़ी इज्जत और साफ बात तो बनती थी। लेकिन किसी ने मुझे कुछ नहीं बताया, बस मुझे टीम से अंदर-बाहर करते रहे।’
यो-यो टेस्ट में संन्यास का दबाव
युवराज ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया कि मैनेजमेंट उन्हें फिटनेस का हवाला देकर संन्यास लेने के लिए मजबूर कर रहा था। युवी ने बताया कि मैनेजमेंट ने उनके सामने शर्त रखी थी कि अगर वह यो-यो टेस्ट में फेल होते हैं, तो उन्हें क्रिकेट छोड़ देना चाहिए। इसपर युवी ने मैनेजमेंट को साफ कह दिया था, ‘संन्यास लेना है या नहीं, यह मेरा अपना फैसला होगा, किसी के कहने पर मैं ऐसा नहीं करूंगा। मुझे टीम में खिलाना या न खिलाना आपका फैसला हो सकता है, लेकिन मेरे रिटायरमेंट का फैसला सिर्फ मेरा होगा।’
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?