मैं टूट गई थी, 9 महीने का लिया ब्रेक…भूमि पेडनेकर ने बताया उनके साथ क्या हुआ था

Bhumi Pednekar Break On Bollywood: भूमि पेडनेकर ने खुद को लेकर बड़ा राज खोला है। उन्होंने बताया है कि वह बिना किसी को बताए इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं और बाहर चली गई थीं। उसके बाद उनके साथ क्या हुआ सब बताया...

मैं टूट गई थी, 9 महीने का लिया ब्रेक…भूमि पेडनेकर ने बताया उनके साथ क्या हुआ था

Bhumi Pednekar Break On Bollywood: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार भूमि पेडनेकर पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर थीं। अब उन्होंने खुद इस चुप्पी को तोड़ा है और बताया है कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से पूरे 9 महीने का एक लंबा ब्रेक लिया था। भूमि ने यह कदम क्यों उठाया था और इस बारे में उन्होंने क्यों किसी को कुछ नहीं बताया, इसके बारे में भी भूमि ने बताया है।

भूमि ने लिया था इंडस्ट्री से ब्रेक (Bhumi Pednekar Break On Bollywood)

भूमि पेडनेकर ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को एक इंटरव्यू दिया। इसमें भूमि ने दिल खोलकर अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि ‘द रॉयल’ की रिलीज के बाद जिस तरह से उनकी आलोचना हुई, उसने उन्हें अंदर तक हिला दिया था। भूमि ने कहा, “लोग मेरी एक्टिंग पर सवाल उठा रहे थे, मुझे बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था। उस वक्त मुझे लगा कि मुझे अपनी लाइफ के लिए कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मैंने ब्रेक लेने का मन बनाया, लेकिन मैंने सोशल मीडिया पर इसका ढिंढोरा नहीं पीटा क्योंकि मैं कोई ड्रामा नहीं चाहती थी।”

Bhumi Pednekar News

ब्रेक लेने के बाद चली थीं भूमि विदेश (Bhumi Pednekar News)

इन 9 महीनों के दौरान भूमि ने पर्दे के पीछे रहकर खुद को संवारने का काम किया। उन्होंने बताया कि इस ब्रेक में उन्होंने सिर्फ फिल्में देखीं, किताबें पढ़ीं और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एक स्पेशल कोर्स भी पूरा किया। भूमि बोलीं, “मैं लगातार काम करके थक गई थी। मैं भूल चुकी थी कि एक इंसान के तौर पर भूमि कौन है और एक एक्टर के तौर पर मेरी पहचान क्या है। मुझे शोर से दूर होकर उन लोगों के पास जाना था जो मुझे सच का आईना दिखा सकें।”

Bhumi Pednekar News

आलोचना से टूट गई थी भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar says she took break from acting after The Royals backlash)

भूमि ने बेहद ईमानदारी से स्वीकार किया कि एक समय ऐसा भी आया जब वह खुद पर शक करने लगी थीं। उन्होंने खुद से सवाल किया कि क्या वह वाकई अच्छी एक्ट्रेस हैं? भूमि ने कहा, “आज मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरी कमियां बताईं। उनकी वजह से ही मैं अपनी एक्टिंग को हल्के में लेना बंद कर पाई और खुद को दोबारा काम कर सकी”

भूमि पेडनेकर के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अब उनका यह ‘वनवास’ खत्म हो चुका है। वह एक नए जोश और तैयारी के साथ वापसी कर रही हैं। उनकी नई सीरीज ‘दलदल’ 30 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow